ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा
ICC T20 Rankings: ICC की ताज़ा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में भारत के युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है। 875 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वह दुनिया के शीर्ष टी20 बल्लेबाज़ बने हुए हैं। टी20 विश्व कप के बाद आज रैंकिंग जारी हुई है।
अभिषेक शर्मा के बाद भारत के ही ईशान किशन दूसरे स्थान पर हैं। उनके 871 रेटिंग पॉइंट्स हैं और उन्होंने रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाई है। पाकिस्तान के साहिबज़ादा फरहान 848 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

विश्व कप फाइनल में दोनों ने जड़ा था अर्धशतक
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की इस सफलता के पीछे उनका हालिया शानदार प्रदर्शन भी अहम रहा है। टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में दोनों बल्लेबाज़ों ने अर्धशतक लगाया था, जिससे भारत को मजबूत स्कोर खड़ा करने में बड़ी मदद मिली।
इन पारियों का असर अब ICC की ताज़ा रैंकिंग में भी देखने को मिल रहा है, जहां दोनों भारतीय बल्लेबाज़ शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं। ईशान किशन और अभिषेक के बीच सिर्फ चार रेटिंग पॉइंट्स का अंतर है।
टॉप-10 में 4 भारतीय बल्लेबाज़
इस रैंकिंग में भारत के चार तीन बल्लेबाज़ टॉप-10 में शामिल हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के अलावा तिलक वर्मा सातवें स्थान पर हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव नौवें स्थान पर मौजूद हैं। इस तरह टीम इंडिया ने पूरी तरह से यहां दबदवा बनाया है। इशान किशन ने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को तीसरे स्थान पर धकेल दिया।
Latest ICC T20 Rankings (ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग)
| क्र | खिलाड़ी | टीम | रेटिंग पॉइंट्स |
|---|---|---|---|
| 1 | अभिषेक शर्मा | भारत | 875 |
| 2 | ईशान किशन | भारत | 871 |
| 3 | साहिबजादा | पाकिस्तान | 848 |
| 4 | फिल सॉल्ट | इंग्लैंड | 792 |
| 5 | पथुम निसंका | श्रीलंका | 766 |
| 6 | टिम साइफर्ट | न्यूजीलैंड | 749 |
| 7 | तिलक वर्मा | भारत | 742 |
| 8 | डेवाल्ड ब्रेविस | साउथ अफ्रीका | 738 |
| 9 | सूर्यकुमार यादव | भारत | 722 |
| 10 | जोस बटलर | इंग्लैंड | 716 |
बाकी खिलाड़ियों की स्थिति
इंग्लैंड के फिल सॉल्ट चौथे स्थान पर हैं, जबकि श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के टिम साफर्ट ने चार स्थान की छलांग लगाकर छठा स्थान हासिल किया है। दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस आठवें और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर दसवें स्थान पर काबिज हैं।
वरुण चक्रवर्ती की टॉप पोजीशन गई
टी20 विश्व कप में पिटाई खाने वाले वरुण चक्रवर्ती अब पहले स्थान से नीचे खिसक गए हैं। उनकी जगह राशिद खान ने ले ली है। वरुण चक्रवर्ती दूसरे नंबर पर हैं। जसप्रीत बुमराह को एक स्थान पर लाभ हुआ है। वह छठे स्थान पर हैं। अन्य कोई भारतीय इसमें शामिल नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications