Train Accident: जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा, गृह मंत्री शाह ने सीएम फडणवीस से की बात

Breaking LIVE : महाराष्ट्र के जलगांव जिले में आज एक बड़ा रेल हादसा हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप 11 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई थी, इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने आननफानन में ट्रेन से छलांग लगा दी. उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस विपरीत दिशा से आ रही थी, जिसके चलते वो सभी ट्रेन की चपेट में आ गए।

Breaking LIVE

अगर दूसरी ओर मौसम की बात करें तो कश्मीर-हिमाचल में आज भी बर्फबारी के आसार हैं तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में कोहरा पहले से थोड़ा कम हुआ है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jan 22, 2025, 8:44 PM IST

क्‍यों नहीं सुनाई दी कर्नाटक एक्‍सप्रेस की आवाज?

Train Accident Jalgaon: पुष्‍पक एक्‍सप्रेस के यात्रियों को क्‍यों नहीं सुनाई दी कर्नाटक एक्‍सप्रेस की आवाज?
Jan 22, 2025, 8:42 PM IST

'मैंने स्थिति की पूरी जानकारी ली', रेल हादसे पर एकनाथ शिंदे

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जलगांव रेल हादसे पर कहा, "जलगांव में हुए हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, कई लोग घायल हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैंने स्थिति की पूरी जानकारी ली है, मैंने जिला अधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारी से बात की है। बचाव अभियान जारी है, घायलों का इलाज चल रहा है। हमारी प्राथमिकता घायलों का जल्द से जल्द इलाज कराना है।"
Jan 22, 2025, 8:06 PM IST

घटनास्थल का दर्दनाक वीडियो

घटनास्थल का वीडियो...दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुकी हैं।
Jan 22, 2025, 8:04 PM IST

रेलवे बचाव वैन घटनास्थल पर पहुंची

अल्गांव, महाराष्ट्र: जलगांव जिले के पचोरा में एंबुलेंस और रेलवे बचाव वैन घटनास्थल पर पहुंची। नासिक डिवीजनल कमिश्नर के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए।
Jan 22, 2025, 8:03 PM IST

Jalgaon Train Accident: गृह मंत्री शाह ने सीएम फडणवीस से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जलगांव रेल दुर्घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की।
Jan 22, 2025, 8:02 PM IST

Pushpak Express accident: मृतक परिवारों को 5 लाख की आर्थिक मदद

पुष्पक एक्सप्रेस दुर्घटना | महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा "राज्य सरकार जलगांव जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, और घायलों का पूरा खर्च भी राज्य सरकार वहन करेगी। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
Jan 22, 2025, 7:43 PM IST

Jalgaon Train Accident:10 दिन में दूसरा केस

जलगांव बना ट्रेन हादसों का अड्डा! पहले ताप्ती अब पुष्पक कैसे बनी शिकार? 10 दिन में दूसरा केस
Jan 22, 2025, 7:42 PM IST

Jalgaon Train Accident: हेल्पलाइन नंबर जारी

Jalgaon Train Accident: जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा, अब तक 11 लोगों की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी
Jan 22, 2025, 7:31 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "महाराष्ट्र के जलगांव में हुई रेल दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से बात की और दुर्घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। मैं इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
Jan 22, 2025, 7:30 PM IST

जलगांव हादसे के घायल अस्पताल में भर्ती

जलगांव जिले के पचोरा में कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से पुष्पक एक्सप्रेस के कम से कम 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वीडियो जलगांव के अस्पताल का है, जहां घायलों को ले जाया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पचोरा में अलार्म चेन खींचने की घटना हुई, जिसके बाद कुछ यात्री ट्रेन से उतर गए। उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी और विपरीत दिशा में जा रही थी। यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए।
Jan 22, 2025, 7:29 PM IST

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का पोस्ट

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, "जलगांव जिले के पचोरा के पास हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना जिसमें कुछ लोगों की जान चली गई, बहुत दुखद है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरे सहयोगी मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जिला कलेक्टर कुछ ही देर में वहां पहुंचेंगे। पूरा जिला प्रशासन रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय में काम कर रहा है और घायलों के इलाज के लिए तत्काल व्यवस्था की जा रही है। 8 एंबुलेंस भेजी गई हैं। सामान्य अस्पताल के साथ-साथ अन्य नजदीकी निजी अस्पतालों को घायलों के इलाज के लिए तैयार रखा गया है। ग्लास कटर, फ्लडलाइट आदि जैसे आपातकालीन उपकरण भी तैयार रखे गए हैं। हम पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और सभी आवश्यक सहायता तुरंत प्रदान की जा रही है। मैं जिला प्रशासन के संपर्क में हूं।"
Jan 22, 2025, 7:28 PM IST

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने हादसे पर जताया दुख

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने ट्वीट किया, "जलगांव के पास एक अन्य ट्रेन की चपेट में आने से कुछ यात्रियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। जान गंवाने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
Jan 22, 2025, 7:27 PM IST

जलगांव हादसा: 11 लोगों की मौत

नासिक, महाराष्ट्र: नासिक रेलवे मंडल आयुक्त प्रवीण गेडाम ने पुष्पक रेल हादसे पर कहा, "पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। 5 लोग घायल हैं। जिला अधिकारी, जिला अधीक्षक और सभी वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र सरकार की 108 एम्बुलेंस की 8 गाड़ियां वहां भेजी गई हैं। रेलवे की रेस्क्यू वैन भी वहां पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से पूरी मदद की जा रही है। लोग वहां जिला अधिकारी कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।"
Jan 22, 2025, 7:26 PM IST

जलगांव ट्रेन हादसा: रिलीफ मेडिकल वैन रवाना

मुंबई: सेंट्रल रेलवे के CPRO डॉ स्वप्निल नीला ने कहा, "पुष्पक एक्सप्रेस में एक चेन पुलिंग की घटना हुई थी। इस घटना के बाद कुछ यात्री गाड़ी से नीचे उतर कर खड़े थे उसी दौरान दूसरी ओर से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। उस गाड़ी से कुछ यात्रियों को धक्का लगने की जानकारी हमारे सामने आई है। उसमें 7-8 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। उनके इलाज के लिए हमने स्थानीय प्रशासन से मदद ली है। रेलवे की ओर रिलीफ मेडिकल वैन भी निकली है। उसके बाद घायलों को हम मदद दे पाएंगे।"
Jan 22, 2025, 7:17 PM IST

जलगांव में कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने लगभग 8 की मौत

Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से लगभग 8 की मौत, कई हुए घायल
Jan 22, 2025, 11:30 AM IST

नीरज चोपड़ा को कितना मिला दहेज?

Neeraj Chopra Marriage: हिमानी से गुपचुप शादी रचाने वाले नीरज चोपड़ा को कितना मिला दहेज?
Jan 22, 2025, 11:29 AM IST

'बिधूड़ी के लोग AAP कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं'

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली पुलिस पर राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के चुनाव अभियान में मदद करने का आरोप लगाया तो वहीं सीएम आतिशी ने कहा कि रमेश बिधूड़ी के लोग AAP कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं।
Jan 22, 2025, 10:17 AM IST

Wishes: 'अयोध्या में रामलला विराजे, हर घर में राम नाम साजे'

Ram Mandir Varshganth Wishes: 'अयोध्या में रामलला विराजे, हर घर में राम नाम साजे', अपनों के भेजें ये संदेश
Jan 22, 2025, 10:17 AM IST

कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने लोगों को दिया ऐसा जवाब

Hina Khan: कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने अपने रिलेशनशिप को लेकर लोगों को दिया ऐसा जवाब, चौंक जाएंगे आप
Jan 22, 2025, 10:17 AM IST

IND vs ENG: क्या भारत-इंग्लैंड टी20 में बारिश डालेगी खलल?

IND vs ENG: क्या भारत-इंग्लैंड टी20 में बारिश डालेगी खलल? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Jan 22, 2025, 10:16 AM IST

आज से शुरू होंगे UPSC CSE के लिए रजिस्ट्रेशन

UPSC CSE Notification: आज से शुरू होंगे यूपीएससी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन, चेक करें परीक्षा से जुड़े अपडेट्स
Jan 22, 2025, 10:16 AM IST

Bihar Government School: शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत

Bihar Government School: शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत, अब इस काम के लिए होगी 28 हज़ार पदों पर भर्ती
Jan 22, 2025, 10:14 AM IST

'प्रचार के लिए सिर्फ़ बाहरी लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं'

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि..देश में कहीं से भी लोग प्रचार के लिए आ सकते हैं...हमारे साथी बाहर से आए हैं...लेकिन प्रचार के लिए सिर्फ़ बाहरी लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं और वो भी जहाँ आपकी (आप) सरकारें हैं। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है।
Jan 21, 2025, 6:25 PM IST

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "... यह तय करने वाले भाजपा के लोग नहीं हैं कि कौन कहां डुबकी लगाएगा। यह अधिकार एक मनुष्य का है कि वह कहां डुबकी लगाएगा... लगातार इस किस्म की बातें सुनने में आ रही हैं कि जैसे इंतज़ाम होने चाहिए थे, वैसी व्यवस्थाएं महाकुंभ में नहीं हैं... जिस तरह वहां आग लगने की घटना हुई, ऐसा दोबारा न हो उसके लिए प्रशासन और शासन यह सुनिश्चित करें कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएं... मिल्कीपुर उपचुनाव पर उन्होंने कहा, "... एक सोची समझी रणनीति के तहत भाजपा चाहती है कि मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी हारे... लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी इन सभी साज़िशों को खत्म करते हुए यह उपचुनाव जीतेगी..."
Jan 21, 2025, 6:23 PM IST

जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा

जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, ''हमने यूजीसी के ड्राफ्ट रिजोल्यूशन को पूरा नहीं पढ़ा है, लेकिन जो बातें सामने आ रही हैं उससे हम भी सहमत नहीं हैं. वाइस की नियुक्ति में निर्वाचित सरकारों की भूमिका सीमित करने से कुलाधिपति, शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों को काफी हद तक हतोत्साहित किया जाएगा, इसलिए इसमें कुछ संशोधन की आवश्यकता प्रतीत होती है।
Jan 21, 2025, 5:19 PM IST

जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआइजी शिव कुमार शर्मा ने क​हा

जम्मू एवं कश्मीर के ज्वेल चौक पर फायरिंग की घटना पर जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआइजी शिव कुमार शर्मा ने क​हा, ''इस घटना में किसी आतंकी समूह की संलिप्तता नहीं है। इसमें कोई आतंकी एंगल नहीं है।. इस अपराध में सामान्य (नागरिक) समूह शामिल हैं। उनके बीच झड़प हुई थी. सुमित जंडियाल नाम के शख्स को गोली मारी गई है। हमारी टीमें आगे की कार्रवाई कर रही हैं।''
Jan 21, 2025, 5:15 PM IST

डिस्चार्ज के बाद अपने घर पहुंचे सैफ

मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभिनेता सैफ अली खान अपने आवास पहुंचे।
Jan 21, 2025, 4:07 PM IST

कांग्रेस नेता लोकेश बंसल अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल हुए

कांग्रेस नेता लोकेश बंसल अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल हुए
Jan 21, 2025, 3:26 PM IST

सैफ अली खान थोड़ी देर में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे

सैफ अली खान थोड़ी देर में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे
Jan 21, 2025, 2:55 PM IST

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "... बिहार में उद्योग और पलायन रोकने की बात होनी चाहिए... हमने जो कहा वह 17 महीनों में पूरा किया है... हम हर ज़िले में जाकर महिलाओं से भी संवाद कर रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि महंगाई की मार सभी महिलाएं झेल रही हैं। घर चलाना मुश्किल हो गया है, बचत नहीं हो पाती है और सभी चीज़े महंगी हो चुकी हैं।"
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+