Neeraj Chopra Marriage: हिमानी से गुपचुप शादी रचाने वाले नीरज चोपड़ा को कितना मिला दहेज?
Neeraj Chopra Marriage: भारत के स्टार ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने अचानक शादी करके लोगों को चौंका दिया है, लोगों को उनके विवाह की खबर तब मिली जब उन्होंने अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके अपने नए सफर के बारे में लोगों को बताया।
आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा की पत्नी का नाम हिमानी मोर है और वो भी एक खिलाड़ी हैं। मालूम हो कि देश के लिए 'बैक टू बैक' ओलिंपिक मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की शादी में केवल उनके करीबी और रिश्तेदार ही शामिल हुए।

संडे नाईट को नीरज चोपड़ा ने इंस्टापोस्ट पर लिखा कि 'जीवन के नए चैप्टर की शुरुआत अपने परिवार के साथ, हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं, जिनकी वजह से हम करीब आए।'
हिमाचल की वादियों में नीरज चोपड़ा ने लिए सात फेरे(Neeraj Chopra Marriage)
मालूम हो कि नीरज ने ये खुलासा नहीं किया था कि उनकी शादी कहां हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये शादी हिमाचल के सोलन स्थित रिजॉर्ट में हुई है। जहां पर दोनों की ओर से मात्र 60 लोग ही शादी में पहुंचे थे। शादी पूरी तरह से हरियाणवी स्टाइल में हुई। पुरुषों ने धोती-कुर्ता पहना था तो वहीं महिलाएं घाघरा-चोली में नजर आईं।
शादी में मात्र 1 रु नीरज चोपड़ा ने दहेज लिया (Neeraj Chopra Marriage)
दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक ये शादी पूरी तरह से सादगी से हुई और इस शादी में मात्र 1 रु नीरज चोपड़ा ने दहेज लिया। दोनों परिवार में केवल शगुन के नाम पर एक रु का आदान-प्रदान हुआ। ना तो कोई डिमांड रखी गई थी और ना ही शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया और ना ही ग्रैंड फंक्शन हुआ।
16 जनवरी को हुई नीरज-हिमानी की शादी (Neeraj Chopra Marriage)
रिपोर्ट के मुताबिक नीरज और हिमानी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। अब दोनों ही एथलीट हैं तो दोनों की इसी बात पर बातें होती थीं। दोनों की फैमिली भी एक-दूसरे को जानती थी, जिनको लगा कि नीरज और हिमानी जिंदगी का सफर साथ तय कर सकते हैं और इसलिए दोनों का रिश्ता तय कर दिया गया। दोनों की 14 जनवरी को सगाई हुई, 15 जनवरी को दिन में हल्दी और शाम को मेंहदी-संगीत का फंक्शन हुआ तो वहीं 16 जनवरी को दोनों ने सात फेरे ले लिए।
कौन हैं हिमानी मोर? ( Kaun hai Himai mor)
भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा देश के चहेते तो हैं ही साथ ही वो नेशनल क्रश भी थे इसलिए नीरज चोपड़ा की शादी की खबर आने के बाद हर कोई ये ही जानना चाहता है कि आखिर वो कौन हैं, जिसने नीरज के दिल को चुरा लिया।
हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं हिमानी मोर (Himani Mor)
तो आपको बता दें कि हिमानी मोर हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं और टेनिस प्लेयर हैं। उन्होंने मिरांडा कॉलेज दिल्ली से स्नातक करने के बाद मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट से साइंस में मास्टर्स किया है। वो साल 2022 में फ्रेंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में टेनिस कोच भी रह चुकी हैं।
नीरज और हिमानी पिछले 7-8 सालों से एक-दूसरे को जानते थे
उनके और नीरज के परिवार वालों में पहले से जानपहचान थी, जिन्होंने ही दोनों का रिश्ता तय किया है, हालांकि पुरानी पहचान होने की वजह से नीरज और हिमानी पिछले 7-8 सालों से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों में मित्रता भी रही है, दोनों की सोच मिलती थी इसलिए घरवालों ने दोनों की जोड़ी बना दी।












Click it and Unblock the Notifications