छत्तीसगढ़ में आखिरी सांस ले रहा है नक्सलवाद, जानिये कब-कब हुई बड़ी नक्सल मुठभेड़,कितने नक्सली ढ़ेर
Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बड़ी मुठभेड़ के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण संघर्ष हुआ, जिसमें सुरक्षा बलों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया। यह लगातार सफल ऑपरेशन्स यह संकेत देते हैं कि छत्तीसगढ़ और आसपास के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई और नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष तेज हो गया है।
गरियाबंद मुठभेड़ कुल्हाड़ी घाट के जंगल में हुई है। रायपुर जोन के IG, अमरेश मिश्रा ने पुष्टि की कि अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने AK-47, SLR, INSAS और अन्य स्वचालित हथियार भी बरामद किए हैं। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

मार्च 2026 तक होगा छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गरियाबंद मुठभेड़ को नक्सलवाद के खिलाफ करारा प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि, "हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल-मुक्त भारत बनाने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें ले रहा है।"
वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, "मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ और देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। हमारी डबल इंजन की सरकार के तहत, सुरक्षाबल निरंतर सफलता हासिल कर रहे हैं।"
मारे गए छत्तीसगढ़ ओड़िसा के बड़े नक्सल नेता,
गरियाबंद नक्सल मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में केंद्रीय कमेटी के सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य गुड्डू भी शामिल हैं। मनोज ओडिशा राज्य का प्रमुख था। नक्सलियों के पास से एसएलआर राइफल और ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि 1 करोड़ रुपये का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती, जो केंद्रीय कमेटी का सदस्य था, भी मारा गया है। गरियाबंद पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।फिलहाल, नक्सलियों के शवों की पहचान की जा रही है।
यह भी पढ़ें 20 फीट उछला वाहन,10 फीट गहरा गड्ढा, 9 जवान शहीद, बीजापुर में नक्सलियों ने क्यों किया हमला,पढ़ें इनसाइड स्टोरी
पिछले 2 सालों में बड़े नक्सल ऑपरेशन्स
- 2 जनवरी 2025: बीजापुर - 5 नक्सली ढेर
- 5 जनवरी 2025: अबूझमाड़, नारायणपुर - 5 नक्सली ढेर
- 3 जनवरी 2025: कांडेसर, गरियाबंद - 3 नक्सली ढेर
- 16 जनवरी 2025: बीजापुर-सुकमा बॉर्डर - 20 नक्सली ढेर
- 21 जनवरी 2025: गरियाबंद - 14 नक्सली ढेर
- 2024 के प्रमुख नक्सल ऑपरेशन्स
- 12 दिसंबर 2024: अबूझमाड़, नारायणपुर - 7 नक्सली ढेर
- 22 नवंबर 2024: भेज्जी, कोंटा - 10 नक्सली ढेर
- 4 अक्टूबर 2024: थुलथुली, दंतेवाड़ा - 38 नक्सली ढेर
- 3 सितंबर 2024: पुरंगेल, दंतेवाड़ा - 9 नक्सली ढेर
- 15 जून 2024: अबूझमाड़, नारायणपुर - 8 नक्सली ढेर
- 23-24 मई 2024: अबूझमाड़ - 8 नक्सली ढेर
- 10 मई 2024: पीडिया, बीजापुर - 12 नक्सली ढेर
- 30 अप्रैल 2024: टेकमेटा, नारायणपुर - 10 नक्सली ढेर
- 16 अप्रैल 2024: छोटे बेठिया, कांकेर - 29 नक्सली ढेर
- 2 अप्रैल 2024: नेड्रा, बीजापुर - 13 नक्सली ढेर
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: मारा गया खूंखार माओवादी कमांडर महेश कोरसा, IED लगाने में था माहिर












Click it and Unblock the Notifications