Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Donald Trump Announcement: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका मंगल ग्रह पर भेजेगा अंतरिक्ष यात्री

Donald Trump Latest Update: अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेने के बाद अपने पहले भाषण में एक बड़ा ऐलान किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका जल्द ही मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगा। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में अमेरिका अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा और दुनिया की सबसे मजबूत सेना बनाएगा।

ट्रंप ने यह भी कहा कि उनकी सफलता को केवल उन युद्धों से नहीं मापा जाएगा, जिन्हें वे जीतेंगे, बल्कि उन युद्धों से भी मापा जाएगा जिन्हें वे खत्म करेंगे और शायद उन युद्धों से भी जिन्हें वे कभी नहीं लड़े होंगे।

usa news jpg

इस दौरान ट्रंप ने मार्टिन लूथर किंग डे के मौके पर उनके सम्मान में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम उनके सपने को साकार करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने की ये 8 बड़ी घोषणाएं

1. अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा: अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए सेना तैनात होगी।
2. रिमेन इन मेक्सिको पॉलिसीको लागू करने का ऐलान।
3. पकड़ो और छोड़ो (Catch and Release) प्रथा का अंत।
4. क्रिमिनल कार्टेल्स को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया जाएगा।
5. अमेरिका में विदेशी गिरोहों के खात्मे के लिए 'विदेशी शत्रु अधिनियम 1978' लागू किया जाएगा।
6. नेशनल एनर्जी इमरजेंसी की घोषणा।
7. फ्री स्पीच के लिए अमेरिका में सेंसरशिप पर रोक।
8. अमेरिका में थर्ड जेंडर समाप्त, केवल मेल और फीमेल जेंडर होंगे।

नेशनल एनर्जी इमरजेंसी' की घोषणा

ट्रंप ने महंगाई के संकट को देखते हुए 'नेशनल एनर्जी इमरजेंसी' की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अत्यधिक खर्च और ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के कारण यह संकट उत्पन्न हुआ है। ट्रंप ने यह भी कहा कि वे 'पकड़ो और छोड़ो' नीति को समाप्त करेंगे और अपनी देश की रक्षा के लिए दक्षिणी सीमा पर सेना तैनात करेंगे।

131 साल बाद हुआ ऐतिहासिक आगमन

अमेरिका की राजनीति में यह घटना भी ऐतिहासिक है, क्योंकि व्हाइट हाउस छोड़ने के 4 साल बाद राष्ट्रपति पद पर वापसी करना लगभग असंभव माना जाता था। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने यह नामुमकिन लक्ष्य मुमकिन करके इतिहास रच दिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दूसरी बार शपथ लेकर 131 साल पहले ग्रोवर क्लीवलैंड द्वारा किया गया रिकॉर्ड बराबर किया। ग्रोवर क्लीवलैंड पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने व्हाइट हाउस से बाहर रहने के बाद दोबारा वापसी की थी। ट्रंप के बाद अब वे दूसरे ऐसे नेता हैं जिन्होंने इस रिकॉर्ड को तोड़ा है।

यह भी पढ़ें 'मैं यूक्रेन में युद्ध समाप्त कर दूंगा,तीसरा विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा', डोनाल्ड ट्रम्प ने किया बड़ा ऐलान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+