Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर कैसे हुआ था हमला? आरोपी शहजाद को लेकर मुंबई पुलिस ने रीक्रिएट किया क्राइम सीन

Bollywood Actor Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को लेकर सैफ के घर पहुंची। वहां पर घटना की रात का सीन रीक्रिएट किया गया। लगभग एक घंटे तक पुलिस ने सीन को रीक्रिएट किया और फिर आरोपी को लेकर सैफ के घर से निकली।

बहरहाल बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से पूछताछ जारी है। पुलिस ने घटना के दिन हुए वारदात का सीन रीक्रिएट करने के लिए सैफ के घर का दौरा किया। एक घंटे की जांच के पश्चात पुलिस आरोपी को लेकर बाहर निकली।

saif ali khan jpg

ज्ञात हो कि 16 जनवरी की रात को आरोपी शरीफुल ने सैफ-करीना के घर में घुस गया था,जहां उसने सैफ अली पर चाकू से हमला किया था। दोनों के बीच हाथापाई हुई थी, जिसमें चोरी के इरादे से घर में घुसे शरीफुल ने एक्टर पर वार किया। घायल सैफ अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। सैफ पर हुए इस हमले से पूरी फिल्म इंडस्ट्री अचंभित है और सभी ने सैफ-करीना के परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है। मुंबई पुलिस ने हमलावर को ठाणे से गिरफ्तार किया था।

सैफ के घर में कैसे घुसा था शरीफुल?

16 जनवरी को घटना वाले दिन आरोपी शरीफुल सैफ की बिल्डिंग की सातवीं मंजिल तक सीढ़ियों से पहुंचा। इसी फ्लोर पर सैफ अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। आरोपी डक्ट एरिया में घुसा और पाइप की मदद से 12वीं मंजिल पर पहुंच गया। फिर सैफ और करीना के छोटे बेटे जहांगीर के कमरे में मौजूद बाथरूम में घुस गया।

बाहर आने पर उसे जेह की नैनी अरिमिया फिलिप्स ने पकड़ लिया। दोनों के बीच बहसबाजी हुई, इस दौरान उसने नैनी से 1 करोड़ की मांग की। सैफ की आवाज सुनकर आए और शरीफुल के साथ संघर्ष किया।

लौटना चाहता था बांग्लादेश, इसलिए की चोरी

मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया है कि शरीफुल भारत का पहचान पत्र बनवाना चाहता था। इसी कारण उसने चोरी कर पैसे कमाने की योजना बनाई। लेकिन बाद में उसका प्लान बदला। जब उसने एक डांस बार में काम किया और पैसे की बौछार देखी, तब उसने सोचा कि वह अधिक से अधिक पैसे कमाकर बांग्लादेश लौट जाएगा। उसने बांद्रा इलाके को टारगेट किया और सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से गया। उसे ज्ञात पता था कि वह किसी सेलेब्रिटी के घर में घुसा है।

यह भी पढ़ें Donald Trump Announcement: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका मंगल ग्रह पर भेजेगा अंतरिक्ष यात्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+