Train Accident Jalgaon: पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों को क्यों नहीं सुनाई दी कर्नाटक एक्सप्रेस की आवाज?
Train Accident Jalgaon: महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार की शाम रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेन हादसा हुआ। जलगांव के पचोरा रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 12 यात्रियों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए हैं।
दरअसल, ये सभी यात्री पुष्पक एक्सप्रेस (12533) के थे। परधाड़े रेलवे स्टेशन के पास पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली। जिसके बाद ट्रेन में भगदड़ मच गई और यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन रुकवा ली और जान बचाने के लिए बगल की पटरियों पर कूद गए। तभी दूसरी ओर से आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12629) इन्हें कुचलते हुए निकल गई। जिसमें 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के जो वीडियो सामने आए हैं उमसें यात्रियों की लाश रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में दिखाई दे रही है। वहीं ट्रेन से कूदने के कारण कई यात्री गंभीर रूप से घायल नजर आ रहे हैं। परिजनों के रोने-बिलखने और चीखने चिल्लाने के आवाजें आ रही हैं।
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद ये सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी कि जान बचाने के लिए पुष्पक ट्रेन से पटरियों पर कूदे यात्रियों को तेजी से आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस काआवाज कैसे नहीं सुनाई दी। क्यों नहीं किसी यात्री को ये दूर से आती हुई ट्रेन दिखाई दी?
पुष्पक ट्रेन के यात्रियों को क्यों नहीं सुनाई दी ट्रेन की आवाज?
इसकी वजह है कि जिस जगह रेलवे की पटरी पर ये हादसा हुआ वहां रेलवे का तीखा मोड़ है, जिस कारण पुष्पक ट्रेन से उतरे यात्रियों को दूर से आरही कर्नाटक एक्सप्रेस नजर नहीं आई और ना ही उसकी आवाज सुनाई दी। जिस कार पुष्पक ट्रेन से पटरी पर कूदने के बाद वो ट्रैक से हट नहीं पाए। रेलवे अधिकारियों ने भी तीखा मोड़ होने की बात स्वीकार की है।
यात्रियों ने बताया सच
वहीं पुष्पक ट्रेन पर सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि तेजी से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस के ड्राइवर ने हार्न नहीं भी नहीं दिया। अगर वो हार्न बजाते हुए आता तो ट्रेन की चपेट में यात्री अपनी जान बचाने के लिए समय रहते भाग सकते थे।
जानें क्यों फैली ट्रेन में आग की अफवाह, जिसने निगल ली 12 जिंदगियां
रेलवे अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच में स्पार्किंग हुई। अधिकारियों ने बताय ये स्पार्क गरम एक्सेल के कारण या ब्रेक बाइडिंग की वजह से हुई। इस कारण धुंआ उठने लगा और इसी को देखकर ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई और पुष्पक ट्रेन पर सवार यात्री दहशत में आ गए और कुछ यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन रुकवा ली और ट्रेन से नीचे पटरियों से नीचे कूद गए और दूसरी तरफ से तेजी से आ रही कर्नाटक ट्रेन एक्सप्रेस की चपेट में आकर यात्रियों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र में बड़ा रेल हादसा, अफवाह निगल गई ग्यारह जिंदगियाँ
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) January 22, 2025
जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस हुई दुर्घटनाग्रस्त, लखनऊ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जा रही थी, उसमें अलार्म चेन खींचने की घटना हुई। इस घटना के बाद कुछ यात्री ट्रेन से उतर गए। उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस वहां से गुजर… pic.twitter.com/zdah6c9ACW












Click it and Unblock the Notifications