Mangal ka Gocher: मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश, इन लोगों की खुली किस्मत
Mangal ka Gocher: मंगल इस समय वक्री चल रहा है और यह 21 जनवरी 2025 को प्रात: 10 बजकर 01 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करने वाला है। मिथुन का मंगल शुभफलदायी होता है और यह उन लोगों पर विशेष कृपा करता है जिनकी कुंडली मंगलीक होती है।
जिन लोगों की कुंडली में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें और बारहवें भाव में होता है उन्हें मंगल के मिथुन में गोचर के दौरान विशेष फल मिलने वाले हैं। आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक, स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लाभ की स्थिति में रहेंगे।

विवाह के योग बनेंगे (Mangal ka Gocher)
जिन युवक-युवतियों की कुंडली मंगलीक है उनके विवाह में अब तक बाधा बन रही थी लेकिन अब मंगल के मिथुन में जाने से मंगलीक दोष कम होगा और उनके विवाह की बात पक्की हो सकती है। जिनकी कुंडली में सप्तम स्थान का मंगल है उनका विवाह आगामी तीन माह में पक्का हो सकता है।
कर्ज मुक्ति के योग (Mars enters Gemini)
मंगल के राशि परिवर्तन से कर्ज मुक्ति की संभावना बनेंगी। पैसा आने लगेगा। व्यापार-व्यवसाय में अच्छी संभावनाएं बनने लगेंगी। नए कामकाज प्राप्त होंगे। साझेदारी के कार्यों से लाभ मिलने वाला है। आर्थिक सुदृढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा (Mangal ka prabhav)
मंगल का स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव होता है। जिन लोगों को रक्त संबंधी कोई समस्या चल रही है उनके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। लंबे समय से चल रहे रोग दूर होंगे और मन में उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर, शुगर या हार्ट संबंधी कोई समस्या है उन्हें राहत मिलेगी। रोगों में कमी आएगी। सबकुछ नियंत्रण में रहेगा।
संबंधों में सुधार आएगा ( Mars is good for Relationship)
मंगल का आपसी रिश्तों पर भी गहरा प्रभाव होता है। क्योंकि मंगल मस्तिष्क को नियंत्रित करता है विशेषकर क्रोध आदि से संबंध होता है इसलिए जब व्यक्ति क्रोध में होता है तो अपने रिश्ते खराब कर बैठता है। बुध की राशि में मंगल के जाने से यह थोड़ा शांत होगा और लोगों की मानसिक स्थिति को मजबूत और बेहतर बनाएगा।
क्या उपाय करें (Mangal ka Gocher)
मंगल के मिथुन राशि में गोचर के दौरान सभी राशि के जातक अपने मस्तक पर नियमित रूप से लाल चंदन या केसर का तिलक लगाएं। किसी आर्थिक कार्य को करने जाते समय ऐसा अवश्य करें, जिससे वह काम पूरा होगा।












Click it and Unblock the Notifications