IND vs ENG: क्या भारत-इंग्लैंड टी20 में बारिश डालेगी खलल? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

IND vs ENG Pitch and Weather: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आज पहला दिन है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला आज खेला जाना है। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में होने वाले इस मैच में जीत दर्ज करते हुए दोनों टीमें सीरीज में धमाकेदार शुरुआत करने का प्रयास करेगी।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का कोलकाता में पहला मुकाबला है। उनके साथ कुछ युवा प्लेयर्स भी हैं। अच्छी बात यह है कि भारतीय टीम के साथ दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद शमी जुड़ गए हैं। उनके आने से टीम को निश्चित रूप से फायदा होगा।

ind vs eng

फैन्स को इस मैच में धमाकेदार रन आने की उम्मीद रहेगी लेकिन गेंदबाज भी अपना काम बखूबी कर सकते हैं। ऐसे में पिच और मौसम के बारे में जानना जरूरी है।

IND vs ENG पिच रिपोर्ट

कोलकाता के ईडन गार्डंस में पिच से हर किसी के लिए कुछ न कुछ रहता है। तेज गेंदबाज शुरुआत में अपना स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं लेकिन बैटिंग करना मुश्किल नहीं होगा। इसके स्पिनरों की भी अहम भूमिका हो सकती है और तेज आउटफील्ड का फायदा बल्लेबाजों को मिलने वाला है।

IND vs ENG मौसम अपडेट

मौसम को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। फैन्स को फुल एक्शन देखने को मिलेगा और यह एक अच्छी खबर कही जा सकती है। कोलकाता में मौसम भी इस समय सुहावना है। ठंड और गर्मी दोनों नहीं होती, ऐसे में एक धांसू मैच की उम्मीद की जा सकती है।

भारतीय टीम रहेगी फेवरेट

इस मैच में टीम इंडिया को फेवरेट माना जा सकता है। फैन्स से भरे स्टेडियम का सपोर्ट भारतीय टीम के पक्ष में रहेगा और टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पिछले साल ही जीत दर्ज की थी। उसका मनोवौज्ञानिक लाभ भी भारतीय टीम को मिलना है। इंग्लैंड के लिए काम मुश्किल होने वाला है।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की बात की जाए, तो डिजनी+हॉटस्टार पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है। वेबसाईट और एप्लीकेशन दोनों जगह इसका सीधा प्रसारण उपलब्ध होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+