Train Accident: जलगांव बना ट्रेन हादसों का अड्डा! पहले ताप्ती अब पुष्पक कैसे बनी शिकार? 10 दिन में दूसरा केस
Train Accident in Jalgaon: महाराष्ट्र का जलगांव हाल ही में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसों की वजह से चर्चा में है। 22 जनवरी 2025 को पुष्पक एक्सप्रेस (Pushpak Express) के साथ हुए हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। जब ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैली, तो यात्रियों ने घबराकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इसी दौरान कर्नाटक एक्सप्रेस ने ट्रैक पर कूदे कई यात्रियों को कुचल दिया, जिससे 11 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
यह हादसा इसलिए भी सवाल खड़े करता है क्योंकि 10 दिन पहले ही 12 जनवरी को ताप्ती एक्सप्रेस (Tapti Express) पर जलगांव (Jalgaon) के पास पत्थरबाजी की घटना हुई थी।

पुष्पक एक्सप्रेस हादसा: कैसे हुआ? आग की अफवाह कैसे फैली?
22 जनवरी को लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस परधाडे रेलवे स्टेशन के पास थी। तभी ट्रेन के ब्रेक लगने से पहियों से धुआं निकला। यात्रियों ने इसे आग लगने की घटना समझ लिया। घबराकर कई यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींची और छलांग लगा दी। तभी, दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने ट्रैक पर कूदे यात्रियों को कुचल दिया। 11 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिना हॉर्न बजाए गुजरी ट्रेन
हादसे के जश्मदीदी एक यात्री ने बताया कि कर्नाटक एक्सप्रेस ने हॉर्न नहीं बजाया, जिससे यात्री सतर्क नहीं हो सके।
ताप्ती एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी: महाकुंभ कनेक्शन?
12 जनवरी 2025 को ताप्ती एक्सप्रेस पर जलगांव के पास पत्थरबाजी की घटना हुई थी। ताप्ती एक्सप्रेस में प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों पर अराजक तत्वों ने पत्थर फेंके थे। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रेन महाकुंभ के शाही स्नान के लिए जा रहे यात्रियों से भरी हुई थी। कुछ तीर्थयात्रियों ने आशंका जताई कि यह एक साजिश हो सकती है।
हादसे के बाद रेलवे का बयान
रेलवे के अधिकारी ने कहा कि ब्रेक लगने से उठे धुएं को आग लगने की अफवाह समझा गया। अफवाह के कारण यात्रियों ने घबराहट में गलत कदम उठाया। रेलवे ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपाय बढ़ाने की बात कही है।
UP सीएम ने हादसे पर जताया दुख
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जलगांव हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में दिवंगत लोगों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
ये भी पढ़ें- Train Accident Jalgaon Maharashtra: आग की अफवाह ने ली 10 जानें, 40 घायल, भुसावल से मेडिकल रिलीफ ट्रेन रवाना












Click it and Unblock the Notifications