Hina Khan: कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने अपने रिलेशनशिप को लेकर लोगों को दिया ऐसा जवाब, चौंक जाएंगे आप
Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान पिछले एक साल से खराब स्वास्थ्य के चलते काफी परेशान हैं। हिना खान को कैंसर हुआ है और वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। इसी बीच उनके ब्रेकअप की खबरों ने भी हंगामा मचा दिया है।
हिना खान की पर्सनल लाइफ को लेकर हुई चर्चा
आपको बता दें कि हिना खान को लेकर पिछले काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि उनका ब्रेकअप हो चुका है और वो बस इस बात के बारे में लोगों को नहीं बता रही हैं। कैंसर होने के बाद से हिना खान की पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ नजर आईं हिना खान
लेकिन अब हिना खान ने ब्रेकअप की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। हिना खान गत 21 जनवरी 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ दिखाई दी हैं। दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए।
हिना खान ने लोगों को दिया करारा जवाब
आपको बता दें कि अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ हिना खान काफी लंबे समय के बाद दिखाई दी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं हिना खान ने ब्रेकअप को लेकर चल रही खबरों को ध्यान में रखते हुए लोगों को करारा जवाब भी दिया है।
'हम साथ रहते हैं, बाहर कम निकलते हैं'
हिना खान से पैपराजी को बताया कि वो और रॉकी हमेशा साथ रहते हैं बस बाहर कम निकलते हैं। ऐसे में हिना खान ने अपनी तरफ से ब्रेकअप की खबरों को पूरी तरह से निराधार बताया है। उन्होंने बातों ही बातों में कह दिया है कि भले ही वो बाहर कम दिखाई देते हों साथ लेकिन वो एक साथ ही रहते हैं।
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं हिना खान
हिना खान इस वक्त ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं, लेकिन इस मुश्किल दौर में भी वो हमेशा हंसते-मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। इन दिनों हिना खान अपनी अपकमिंग सीरीज के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ दिनों पहले हिना खान अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'गृह लक्ष्मी' की टीम के साथ मुंबई के फेमस सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। यहां पर टीम के सभी लोगों ने भगवान गणेश के दर्शन किए थे और उनसे आशीर्वाद लिया था।












Click it and Unblock the Notifications