Love Story:लखनऊ के DM विशाख जी अय्यर की पत्नी अपूर्वा दुबे भी हैं IAS, कहलाती हैं 'ब्यूटी विद ब्रेन'
Love Story: इन दिनों चारों ओर लखनऊ के नए नवेले डीएम विशाख जी अय्यर के ही चर्चे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में DM लखनऊ सूर्य पाल गंगवार को सीएम का सचिव बनाया गया है इसलिए विशाख जी अय्यर को राजधानी के जिलाधिकारी की कुर्सी सौंपी गई है।
युवा-एनर्जी विशाख जी अय्यर, इससे पहले अलीगढ़ में डीएम थे, अपनी ईमानदारी और कठोर फैसलों के लिए ये सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा चर्चित हैं।

मालूम हो कि विशाख जी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वह मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं, उन्होंने बीटेक करने के बाद UPSC की परीक्षा पास की थी, विशाख जी बचपन से ही काफी पढ़ने में तेज थे, पढ़ाई के प्रति जूनून ने ही उन्हें पहले इंजीनियर और बाद में अधिकारी बनाया।
अलीगढ़, हमीरपुर, कानपुर और चित्रकूट में भी रहे जिलाधिकारी (Love Story)
तो वहीं लखनऊ से पहले वो अलीगढ़, हमीरपुर, कानपुर और चित्रकूट में जिलाधिकारी रह चुके हैं जबकि वाराणसी और मेरठ में सीडीओ का भी पद संभाल चुके हैं और कानपुर में तो वो दो बार डीएम रह चुके हैं, जहां वो कई विकास योजनाओं की वजह से भी चर्चित रहे हैं।
पत्नी अपूर्वा दुबे भी IAS, कहलाती हैं कड़क अधिकारी (Apoorva Dubey)
उनकी पत्नी अपूर्वा दुबे भी IAS हैं और काफी तेज-तर्रार अधिकारी मानी जाती हैं। दोनों ने साल 2019 में विवाह किया था। वो मूल रूप से, यूपी के देवरिया की रहने वाली हैं, वो अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष हैं और फतेहपुर की डीएम रह चुकी हैं।
दूसरे प्रयास में यूपीएससी-2012 की परीक्षा पास की (Lucknow DM Visakh ji Iyer)
अपूर्वा साल 2013 बैच की आईएएस हैं, उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी-2012 की परीक्षा पास की थी वो भी AIR 19वीं रैंक के साथ, आपको बता दें कि अपूर्वा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी और अंग्रेजी में स्नातक करने के बाद यूपीएससी की परीक्षा दी थी। उनके पिता डॉ. संजय दुबे प्रसार भारती, दिल्ली में अतिरिक्त महानिदेशक का पद संभाल चुके हैं।
केरल में ब्राह्मण रीति रिवाजों के साथ शादी की (Love Story)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी, जहां दोनों को लगा कि जिंदगी का सफर साथ काटा जा सकता है फिर परिवार वालों की मर्जी से दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। दोनों ने केरल में ब्राह्मण रीति रिवाजों के साथ शादी की थी।
अपूर्वा कहलाती हैं 'ब्यूटी विद ब्रेन'(Apoorva Dubey)
जिस वक्त दोनों का विवाह हुआ था, उस वक्त विशाख चित्रकूट के डीएम और अपूर्वा दुबे CM ऑफिस में Special Secretary की पोस्ट संभाल रही थीं। अपूर्वा अपनी ब्यूटी की वजह से भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं इसी वजह से लोग उन्हें लोग 'Beauty with Brain' भी कहते हैं। दोनों की ही गिनती ईमानदार अधिकारियों की लिस्ट में होती है तो वहीं दोनों ही पति-पत्नी सीएम योगी की भरोसमंद टीम का अहम हिस्सा भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications