UPSC CSE Notification: आज से शुरू होंगे यूपीएससी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन, चेक करें परीक्षा से जुड़े अपडेट्स
UPSC CSE Notification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज, 22 जनवरी 2025 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 की अधिसूचना जारी करेगा। इसके साथ ही CSE प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इस साल की सूचना बुलेटिन, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसके जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) जैसे उच्च पदों के लिए चयन होता है।

इस बार जनवरी में जारी हो रही अधिसूचना
पिछले वर्षों में UPSC CSE की अधिसूचना फरवरी में जारी होती थी, लेकिन इस बार आयोग ने इसे जनवरी में ही जारी करने का फैसला किया है। हालांकि, अधिसूचना किस समय जारी होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें: UPSC Registration: एनडीए और एनए 1 परीक्षा के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि आज, इस डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन
पिछले साल 1,056 पद के लिए हुए थे एग्जाम
UPSC ने पिछले साल सिविल सेवा परीक्षा के लिए 1,056 पद और भारतीय वन सेवा (IFoS) के लिए 150 पद अधिसूचित किए थे। इस साल के लिए कितने पदों पर भर्ती होगी, यह अधिसूचना के जारी होने के बाद स्पष्ट होगा।
परीक्षा की तिथि
UPSC CSE 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में कट-ऑफ अंक से अधिक स्कोर करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक होगी और यह 22 अगस्त 2025 से शुरू होकर पांच दिनों तक चलेगी।
UPSC CSE 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना जारी: 22 जनवरी 2025
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 25 मई 2025
मुख्य परीक्षा (Mains): 22 अगस्त 2025 से 5 दिनों तक
साक्षात्कार: मुख्य परीक्षा के बाद
UPSC की तैयारी कैसे करें?
सिलेबस की समझ: UPSC का सिलेबस ध्यान से पढ़ें और उसकी गहराई से तैयारी करें।
पिछले प्रश्न पत्र हल करें: इससे परीक्षा के पैटर्न और कठिनाई स्तर को समझने में मदद मिलेगी।
समसामयिक घटनाओं पर ध्यान दें: रोजाना अखबार पढ़ें और करंट अफेयर्स को मजबूत करें।
मॉक टेस्ट दें: समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें।
समर्पित तैयारी करें: सभी चरणों की तैयारी के लिए नियमित समय दें और रिवीजन करते रहें।
ये भी पढ़ें: Success Story: 5 बार UPSC पास करने वाले IPS अनिल कुमार ने 8 साल में किए 104 एनकाउंटर, छोटी बहन हैं कलेक्टर












Click it and Unblock the Notifications