Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 12 की मौत, 40 हुए घायल

Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव के पचोरा रेलवे स्टेशन से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जलगांव के इस स्‍टेशन पर कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्‍हें नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये सभी यात्री पुष्पक एक्सप्रेस (12533) के थे। ये भयंकर ट्रेन दुर्घटना तब हुई जब पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री अचानक ट्रेन में आग लगने की अफवाह उड़ी। यात्री जान बचाने के लिए पटरियों पर उतर आए और दूसरी ओर से आ रही रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12629) की चपेट में आ गए। तेज स्‍पीड से आ रही ट्रेन इन यात्रियों को रौंदती आगे निकल गई।

Train Accident

बचाव के लिए पहुंची टीम

दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान के लिए टीमें पहुंच गई हैं। इसके अलावा रेलवे अधिकारी जलगांव के पचोरा शहर में परांडा रेलवे स्टेशन के पास मौजूद हैं। सेंट्रल रेलवे भुसावल से मेडिकल रिलीफ ट्रेन के रवाना कर दिया गया है।

आग की अफवाह से दहशत में लोग ट्रेन से नीचे कूद गए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुष्‍पक एक्‍सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलते लोगों में दहशत फैल गई और लोग पुष्‍पक एक्‍सप्रेस से पटरियों पर कूदने गए। बताया जा रहा है कि लोगों ने पुष्‍पक एक्‍सप्रेस के यात्रियों ने घबरा कर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी ट्रेन से कूदने गए। वहीं दूसरी ओ से ट्रैक से तेज स्‍पीड से आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ने पटरी पर मौजूद यात्रियों को कुचल दिया। इस घटना में कई लोगों को चोटें आईं हैं। घायलों को अस्‍पताल पहुचाया जा चुका है।

क्‍या बोले रेलवे के अधिकारी?

रेलवे विभाग के अधिकारियों ने पुष्पक एक्सप्रेस में अलार्म चेन पुलिंग होने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि उन्‍हें लगा कि (हॉट एक्सल से) धुएं के कारण लोगों ने चेन खींच ली होगी और उसी समय ट्रेन से बाहर कूदना शुरू कर दिया होगा।

पुष्‍पक ट्रेन के यात्रियों को क्‍यों नहीं सुनाई दी कर्नाटक एक्‍सप्रेस की आवाज

वहींघटना स्‍थल पर मौजूद रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह पर ये घटना हुईं वहां पर रेलवे का अंधा मोड1 है जिस कारण पुष्‍पक ट्रेन से जान बचानकर उतर रहे यात्रियों को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और ट्रेन आने से पहले वो सभी रेलवे ट्रैक से हट नहीं पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+