सनी लियोनी से लेकर बाहुबली, जानें इस साल भारतीयों क्या किया सबसे ज्यादा सर्च, Google ने जारी की लिस्ट

नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल ने ने साल 2017 से टॉप सर्च की लिस्ट जारी कर दी है। गूगल ने 2017 में भारत में सर्च किए गए क्वेरीज के अपने आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस लिस्ट में उन सर्च को शामिल किया गया है, जिसे भारतीयों ने साल भर में सबसे ज्यादा सर्च किया है। आपको बता दें कि इस साल भी बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी टॉप सर्च में हैं। हालांकि सनी लियोनी के बाद लोगों ने सबसे ज्यादा अर्शी खान को सर्च किया है।

 गूगल की टॉप सर्च में कौंन-कौन

गूगल की टॉप सर्च में कौंन-कौन

गूगल हर साल के तरह इस साल भी सर्च के अपने आंकड़े जारी कर दिए हैं। इसमें साल भर सर्च किए गए ट्रेंड्स को अलग-अलग देशों के हिसाब से जारी किया गया है। इस साल गूगल सर्च पर बॉलीवुड और क्रिकेट छाए रहे हैं। टॉप एंटरटेनर में जहां सनी लियोनी एक बार फिर से छाई रही तो वहीं मूवी सेक्शन पर बाहुबली का कब्जा रहा। वहीं क्रिकेट में लोगों ने आईपीएल को सबसे ज्यादा सर्च किया।

 गूगल ट्रेंडिंग में टॉप पर

गूगल ट्रेंडिंग में टॉप पर

इस साल गूगल ट्रेंडिंग में नंबर-1 बाहुबली रही है। लोगों ने सबसे ज्यादा बाहुबली को लेकर सर्च किया। वहीं दूसरा नंबर आईपीएल मैच का रहा। आईपीएल के लिए लोगों ने लाइव स्कोर्स सबसे ज्यादा सर्च किए। वहीं टॉप-10 क्वेरीज में दंगल और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्में शामिल रही हैं।

 खबरों में टॉप पर कौन

खबरों में टॉप पर कौन

गूगल सर्च में स्पोर्स सेक्शन और न्यूज सेक्शन में सबसे ज्यादा सर्च इंडियन प्रीमियर लीग को किया गया। लोगों ने पूरे साल आईपीएल को सबसे ज्यादा सर्च किया है। इसके बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और विंबलडन जैसे खेल सर्च किए गए हैं।

 सालभर सर्च करते रहे लोग

सालभर सर्च करते रहे लोग

गूगल के What Is....सेक्शन में लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च GST को किया। इस सेक्शन में जीएसटी के बाद बिटक्‍वाइन, जलिलकट्टू, पेटा जैसे चीजों को लोगों ने सर्च किया।

 फिल्म में टॉप पर कौन

फिल्म में टॉप पर कौन

गूगल सर्च के मूवी सेक्शन में टॉप सर्च पर बाहुबली 2 का कब्जा रहा। सालभर लोगों ने सबसे ज्यादा इस फिल्म के बारे में सर्च किया। इसके बाद दंगल, हॉफ गर्लफ्रेंड, बद्रिनाथ की दुल्‍हनिया जैसी फिल्मों को सर्च किया गया।

 आधार लिंक टॉप पर

आधार लिंक टॉप पर

गूगल के How To...सेक्शन में आधार लिंकिंग टॉप पर रहा। इस सेक्शन में How to link aadhaar with PAN card लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। आधार लिंकिंग के बाद लोगों ने How to book Jio Phone को सर्च किया। वहीं बिटक्‍वाइन इंडिया, स्‍क्रीनशॉट जैसे शब्द सर्च किए गए। वहीं Near me सेक्शन में लोगों ने Post office near me को सबसे ज्यादा सर्च किया है।

एंटरटेनर में सनी लियोनी का जलवा

एंटरटेनर में सनी लियोनी का जलवा

एंटरटेनर सेक्शन में एक बार फिर से सनी लियोनी ने बाजी मारी। इसमें सनी लियोनी टॉप पर हैं। वहीं उनके बाद बिग बॉस के सीजन 11 में शामिल मॉडल अर्शी खान दूसरे नंबर है। इस लिस्ट में सपना चौधरी, विद्या और दिशा पटानी भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+