साल 2017 का सबसे ताकतवर दस्तावेज बना आधार, इन सेवाओं के लिए हुआ अनिवार्य
नई दिल्ली। 12 अंकों का बायोमेट्रिक पहचान पत्र आधार दिन पर दिन महत्वपूर्ण दस्तावेज बनता जा रहा है। एक के बाद एक सेवाओं से आधार को लिंक करना अनिवार्य बनाया जा रहा है। बैंक खाता हो या पैन कार्ड, बीमा पॉलिसी हो या मोबाइल नंबर, आधार सबके लिए महत्वपूर्ण हो गया है और तय सीमा के भीतर इन सेवाओं और सुविधाओं को आधार से लिंक करना अनिवार्य हो गया है। हम आपको आज उन योजनाओं के बारे में बता रहे हैं जिन्हें साल 2017 में आधार से लिंक करना अनिवार्य बनाया गया।

बैंक अकाउंट
केंद्र सरकार ने सभी बैंक खाताधारकों को अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया। पहले 31 दिसंबर 2017 तक बैंक खाते को आधार से लिंक करना अनिवार्य किया गया,लेकिन हाल ही में इसकी अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर दी गई। अगर आपने तय सीमा के भीतर अपने खाते को आधार से लिंक नहीं किया तो आपका खाता बंद हो जाएगा।

मोबाइल फोन
सरकार ने सभी टेलिकॉम कंपनियों को आदेश दिया कि वो अपने सभी यूजर्स के नंबर को आधार से लिंक करे। सरकार ने टेलिकॉम ऑपरेटर्स को इसके लिए ओटीपी या एजेंट जैसी सुविधाएं भी शुरू करने का आदेश दिया, ताकि जो लोग आउटलेट तक नहीं आ सकते हैं वो या तो ऑनलाइन या फिर आधार एजेंट को घर पर बुलाकर अपना आधार अपने नंबर से लिंक करवा लें।

पैन कार्ड
सरकार ने लोगों को आदेश दिया कि उन्हें अपना पैन कार्ड आधार से लिंक करवाना होगा, तभी वो अपना इनकम टैक्स भर सकेंगे। सरकारी आदेश में कहा गया कि 1 जुलाई 2017 के बाद से इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों के पैन कार्ड और आधार का लिंक होना आवश्यक है, वरना आप अपना रिटर्न फाइल नहीं कर सकेंगे। पहले इसकी तारीख 31 दिसंबर थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर दिया गया।

म्युचूअल फंड्स
सरकार ने म्युचूअल फंड्स में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को भी अपने अकाउंट को आधार से लिंक करवाने का आदेश दिया। सरकार ने ऐसा मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों पर नजरें बनाए रखने के लिए किया है।आधार से लिंक होने पर सरकार पैसों के लेन-देन पर अपनी नजरें बनाए रख सकेगी। इसके अलावा सरकार ने बीमा को भी आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया।

पीएफ-पेंशन के लिए
ईपीएफओ ने अपने सभी खाताधारकों से अपील की कि वो अपने पीएफ खाते को आधार से लिंक करवा लें। पीएफ से पेंशन पाने वाले लोगों को भी अपने अकाउंट को आधार से लिंक करवाने को कहा गया।

बिना आधार सरकारी स्कीम का लाभ नहीं
सरकार ने अपनी सभी सरकारी योजनाओं को आधार से जोड़ने का फैसला किया। सरकार ने उज्जवला योजना, अटल पेंशन योजना, गैस सब्सिडी जैसी अनेक सरकारी योजनाओं को आधार से लिंक करने का आदेश दिया। बिना आधार लिंक किए आप इन स्कीम का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

रेल टिकट बुकिंग के लिए
आईआरसीटीसी की मदद से टिकट बुक करने के लिए आधार को अनिवार्य किया गया। रेलवे ने कहा कि जो अपने आधार से आईआरसीटीसी को लिंक करेगा केवल वहीं यूजर महीने में 12 टिकट बुक कर सकता है, जिनका अकाउंट आधार से लिंक नहीं है वो महीने में केवल 6 टिकट ही बुक कर सकेंगे।

मृत्यु प्रमाणपत्र
सरकार ने मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है यानी डेथ सर्टिफिकेट के लिए घरवालों को मृतक का आधार नंबर देना होगा, लेकिन अगर मृतक का आधार नहीं है तो एक आवेदन के साथ आवेदक को अपना आधार नंबर देना होगा।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications