Year Ender 2025: साल 2025 में इन 7 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, नहीं निकाल पाई अपनी लागत
Year Ender 2025: हर साल बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रिलीज होती हैं जिन पर निर्माताओं ने करोड़ों रुपये लुटा दिए होते हैं। भारी-भरकम बजट, दमदार प्रमोशन और बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद कई फिल्में सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप हो जाती हैं।
बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का खराब रहा रिपोर्ट कार्ड
साल 2025 भी कुछ ऐसी फिल्मों का गवाह बना जो अपना बजट तो दूर, आधी लागत भी नहीं निकाल पाईं। इन फिल्मों से दर्शकों और मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनका रिपोर्ट कार्ड बेहद निराशाजनक रहा।

कमजोर कहानी और खराब स्क्रीनप्ले ने तोड़ी उम्मीदें
-साल 2025 की शुरुआत में ही कई ऐसी फिल्में सामने आई थीं जिनका प्रचार-प्रसार जोरदार था लेकिन सिनेमाघरों में दर्शक नहीं जुट सके। इन फिल्मों की सबसे बड़ी समस्या रही- कमजोर कहानी, खराब स्क्रीनप्ले और फैंस तक सही भावनात्मक कनेक्शन न पहुंच पाना।
-साल 2025 ने ये साबित कर दिया कि केवल बजट और स्टारकास्ट ही किसी फिल्म को हिट नहीं बना सकते। आइए आपको बताते हैं कि साल 2025 में कौन कौन सी ऐसी फिल्मों रही हैं जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई हैं।
साल 2025 में इन 7 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल
इमरजेंसी
जनवरी 2025 को रिलीज हुई कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'इमरजेंसी' फ्लॉप साबित हुई है। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपए था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 17 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी। फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 22.5 करोड़ रुपए कमाए थे।
आजाद
जनवरी 2025 में ही अजय देवगन,राशा थडानी और अमन देवगन स्टारर फिल्म 'आजाद' भी रिलीज हुई थी जो कि इस साल की सुपरफ्लॉप फिल्मों में शामिल हुई है। फिल्म से स्टारकिड्स को लॉन्च किया गया लेकिन फिल्म की कहानी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपए था लेकिन इसने सिर्फ 10 करोड़ रुपए की ही कमाई की थी।
देवा
31 जनवरी 2025 को रिलीज हुई शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'देवा' का तगड़े तरीके से प्रमोशन किया गया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से पिट गई थी। फिल्म का बजट 55 करोड़ रुपए था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने सिर्फ 35.1 करोड़ रुपए ही कमाई की थी।
लवयापा
फरवरी 2025 में रिलीज हुई, खुशी कपूर और आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' तो बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई है। फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए था और इसने सिर्फ 12 करोड़ रुपए ही कमाए थे।
मेरे हसबैंड की बीवी
21 फरवरी 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आए थे। ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपए था और इसने सिर्फ 11.8 करोड़ रुपए ही कमाए थे।
मालिक
11 जुलाई 2025 को रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' उनके करियर की सबसे ज्यादा बुरा कलेक्शन करने वाली फिल्मों में शामिल हुई है। फिल्म का बजट 54 करोड़ रुपए था लेकिन फिल्म ने दुनियाभर में 28.1 करोड़ रुपए की ही कमाई की है।
धड़क 2
अगस्त 2025 को तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'धड़क 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपए था लेकिन फिल्म 25 करोड़ रुपए तक का ही कलेक्शन कर पाई थी।
-
Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता ने पति से क्यों लिया 12 Cr. का कर्ज? सोने-हीरे से भरी तिजोरी, कितनी सपंत्ति? -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म -
Jonita Gandhi: कौन हैं जोनिता गांधी, जिनके बोल्ड मूव्स के दीवाने हुए लोग? Pawan Singh के साथ कर दिया ऐसा काम -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया?












Click it and Unblock the Notifications