Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jonita Gandhi: कौन हैं जोनिता गांधी, जिनके बोल्ड मूव्स के दीवाने हुए लोग? Pawan Singh के साथ कर दिया ऐसा काम

Who Is Jonita Gandhi: फिल्मों में जहां एक ओर कहानी कहने के अंदाज बदल रहे हैं, वहीं अब गानों में भी नए-नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं। इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए फिल्म 'डकैत' का पहला गाना 'Touch Buddy' टच बडी रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है।

Touch Buddy गाने ने मचाया धमाल
इस गाने की खासियत इसका अनोखा फ्यूजन है। गाने में भोजपुरी, पंजाबी और साउथ इंडियन म्यूजिक का जबरदस्त मेल देखने को मिल रहा है जो दर्शकों को कुछ नया अनुभव दे रहा है।

Jonita Gandhi

पवन सिंह और जोनिता गांधी की आवाज का जादू

-'Touch Buddy' गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज से सजाया है। इसके अलावा गानो को जोनिता गांधी ने भी गाया है। खास बात ये है कि इस गाने में पहली बार जोनिता गांधी सिर्फ गाती ही नहीं, बल्कि कैमरे के सामने डांस करती हुई भी नजर आ रही हैं।

37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप

-फैंस को जोनिता गांधी का ये नया अवतार काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर गाने के साथ-साथ उनकी परफॉर्मेंस की भी जमकर चर्चा हो रही है। लोग जोनिता के बोल्ड डांस मूव्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

-आपको बता दें कि ये दमदार गाना अदवि शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) स्टारर फिल्म 'डकैत' का हिस्सा है। फिल्म को लेकर पहले से ही उत्साह बना हुआ था और अब इस गाने ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

कौन हैं जोनिता गांधी?

-जोनिता गांधी (Jonita Gandhi) का सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। जोनिता का जन्म दिल्ली में हुआ जबकि उनकी परवरिश कनाडा में हुई। जानकारी के अनुसार 16 साल की उम्र में जोनिता ने 'Canadian Idol' में हिस्सा लिया था। शुरुआत में उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

-इसके बाद जोनिता गांधी ने अपने बेडरूम से गाने रिकॉर्ड कर यूट्यूब पर अपलोड करने शुरू किए और यहीं से उनकी पहचान बनी। जोनिता गांधी ने कई भाषाओं में गाना गाकर अपनी खास पहचान बनाई है। उनके कुछ पॉपुलर गाने हैं-

द ब्रेकअप सॉन्ग (The Breakup Song)
दिल का टेलिफोन (Dil Ka Telephone)
वाट झुमका (What Jhumka)
मैं तु्म्हारा (Main Tumhara)
देवा देवा (Deva Deva)

इन गानों ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई है।

सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन बेस

-जोनिता गांधी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी तस्वीरें और म्यूजिक वीडियोज के अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।

-'Touch Buddy' रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। गाने का म्यूजिक, बीट्स और अलग-अलग भाषाओं का फ्यूजन इसे खास बना रहा है। फिल्म डकैत का ये गाना सिर्फ एक ट्रैक नहीं बल्कि म्यूजिक में हो रहे नए एक्सपेरिमेंट्स की झलक है। वहीं पवन सिंह और जोनिता गांधी की जोड़ी ने इसे और भी खास बना दिया है।

Election 2026
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+