Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: साल 2026 की शुरुआत रणवीर सिंह के लिए किसी ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्ट से कम नहीं रही। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद अब उसका सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रहा है।

'धुरंधर 2' ने फिल्म 'धुरंधर' को पीछे छोड़ा
पहले पार्ट का क्रेज अभी थमा भी नहीं था कि दूसरे भाग ने कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स की उम्मीदें अब हकीकत बन चुकी हैं, 'धुरंधर 2' ने फिल्म 'धुरंधर' को पीछे छोड़ दिया है।

Dhurandhar 2

'धुरंधर 2' की 11वें दिन भी शानदार पकड़

-रिलीज के 11वें दिन भी फिल्म धुरंधर 2 की कमाई में कोई गिरावट नहीं दिखी। दूसरे रविवार यानी 29 मार्च 2026 को फिल्म ने लगभग 8 फीसदी की बढ़त के साथ 68.10 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है।

Dhurandhar 2 Facts: प्रधानमंत्री से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' देखने से पहले जान लीजिए ये 5 फैक्ट्स
Dhurandhar 2 Facts: प्रधानमंत्री से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' देखने से पहले जान लीजिए ये 5 फैक्ट्स

भारत नेट कलेक्शन: 846.87 करोड़
भारत ग्रॉस कलेक्शन: 1011.95 करोड़
ओवरसीज कलेक्शन: 350 करोड़
वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन: 1361.95 करोड़

इतनी तेज रफ्तार से कमाई करना इस बात का संकेत है कि फिल्म 'धुरंधर 2' हर वर्ग के दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

भाषाओं के हिसाब से कमाई का हाल

फिल्म धुरंधर 2 का दबदबा खासतौर पर हिंदी बेल्ट में देखने को मिला है।

हिंदी: 63 करोड़
तेलुगू: 3 करोड़
तमिल: 1.50 करोड़
कन्नड़: 38 लाख
मलयालम: 22 लाख

इससे स्पष्ट है कि हिंदी वर्जन फिल्म की कमाई का मुख्य आधार बना हुआ है।

चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म

-'धुरंधर: द रिवेंज' ने 1300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करते ही इतिहास रच दिया है। अब ये भारतीय सिनेमा की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

इससे आगे अब सिर्फ तीन बड़ी फिल्में हैं-

आमिर खान की 'दंगल'- 2070 करोड़ रुपए
प्रभास की 'बाहुबली 2'- 1788 करोड़ रुपए
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'- 1742 करोड़ रुपए

जिस रफ्तार से 'धुरंधर 2' आगे बढ़ रही है, उससे उम्मीद की जा रही है कि ये जल्द ही इन आंकड़ों को भी चुनौती दे सकती है।

कई अध्यायों में बंटी एक दमदार कहानी है 'धुरंधर 2'

-आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' की कहानी कई चैप्टर्स में आगे बढ़ती है। हर भाग अपनी अलग अहमियत रखता है और पूरी कहानी को मजबूती देता है। फिल्म की कहानी रहमान डकैत की मौत के बाद हमजा के उभरते सफर पर आधारित है।

-हालांकि हमजा शुरुआत में सत्ता का दावेदार नहीं होता लेकिन परिस्थितियां उसे उस मुकाम तक ले जाती हैं जहां वह खुद को सबसे मजबूत साबित करता है। फिल्म में हमजा के अतीत और वर्तमान को उसकी असली पहचान जसकीरत सिंह रंगी से जोड़ते हुए बेहद दिलचस्प तरीके से पेश किया गया है।

'धुरंधर' फ्रैंचाइजी बनी नई पावरहाउस

'धुरंधर: द रिवेंज' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक मजबूत फ्रैंचाइजी का संकेत है। जिस तरह से ये हर मार्केट में शानदार प्रदर्शन कर रही है, उससे साफ है कि आने वाले समय में ये सीरीज भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी में शामिल हो सकती है। अब सबकी नजर इस पर है कि क्या रणवीर सिंह की ये फिल्म टॉप 3 में जगह बना पाएगी या नहीं।

Election 2026
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+