Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म
Vivian Dsena Baby Boy: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विवियन डीसेना के घर पर खुशियों का माहौल है। बिग बॉस 18 के रनर-अप रह चुके विवियन एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नूरान अली (Nouran Aly) ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी ने फैंस को हैरान भी किया और खुश भी, क्योंकि कपल ने प्रेग्नेंसी को पूरी तरह प्राइवेट रखा था।
सोशल मीडिया पर दी सरप्राइज गुड न्यूज
विवियन डीसेना ने आज यानी 30 मार्च 2026 (सोमवार) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में लिखा है- कुछ वक्त के लिए नजरों से दूर था, किसी वजह से नहीं, कुछ कहानियां बताई नहीं जातीं, जी जाती हैं। अब हमारा परिवार और बड़ा हो गया है और इस बार एक प्रिंस आया है।

फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाइयां
इस पोस्ट के साथ विवियन डीसेना ने #BabyBoy और #NewBeginning जैसे हैशटैग भी इस्तेमाल किए हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई, फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाइयों से भर दिया।
पहले से एक बेटी के पिता हैं विवियन
आपको बता दें कि विवियन डीसेना और नूरान अली पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं, जिसका नाम लायान है। अब बेटे के जन्म के साथ उनका परिवार पूरा हो गया है।
साल 2022 में विवियन डीसेना ने की थी दूसरी शादी
विवियन डीसेना ने साल 2022 में मिस्र की पत्रकार नूरान अली से शादी की थी। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा लो-प्रोफाइल रहने वाले विवियन ने इस रिश्ते को भी लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रखा था।
बिग बॉस 18 में किया था खुलासा
टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 18 के दौरान विवियन डीसेना ने अपनी फैमिली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी कुल तीन बेटियां हैं- दो सौतेली और एक उनकी खुद की बेटी। इस बयान ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
पर्सनल लाइफ को रखते हैं बेहद प्राइवेट
-विवियन डीसेना अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं लेकिन वह हमेशा इसे सार्वजनिक नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि बेटे के जन्म की खबर ने सभी को चौंका दिया है।
-फैंस इस नई शुरुआत के लिए विवियन डीसेना और नूरान अली को जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।












Click it and Unblock the Notifications