'विवेक ओबरॉय परेशान हुए होंगे...', जब सलमान संग ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या पर भड़के थे सोहेल खान
एक वक्त पर सलमान ऐश्वर्या को साथ देखने के लिए फैंस पागल रहते थे। इसी से जुड़ा एक और किस्सा है, जब सलमान खान के भाई और बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान ने ऐश्वर्या राय पर बुरी तरह से भड़क गए।
मुंबई, 1 अगस्त: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय के अफेयर की खबरें किसी से भी नहीं छिपी हैं। एक वक्त पर दोनों के प्यार के किस्सों से बाजार गर्म रहता था। कपल अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाया रहता था। आज हम उसी दौर की बात करते हैं, जब इस पावर कपल को साथ देखने के लिए फैंस पागल रहते थे। इसी से जुड़ा एक और किस्सा है, जब सलमान खान के भाई और बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान ऐश्वर्या राय पर बुरी तरह से भड़क गए। इतना ही नहीं, एक्टर ने ऐश्वर्या और विवेक ओबरॉय के कथित अफेयर को लेकर भी बहुत कुछ कह दिया था।

इस फिल्म से बढ़ी नजदीकियां
साल 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम से ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके बाद दोनों को 2002 में आई फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम में साथ देखा गया। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने सलमान खान की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी।

सलमान को ठहराया जिम्मेदार
फिर अचानक खबरें आईं कि कपल का ब्रेकअप हो गया है। इस बात की पुष्टि खुद मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या राय ने की। एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान के साथ ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने इसके लिए सलमान खान को जिम्मेदार ठहराया था।

ऐश्वर्या ने कही बड़ी बात
पिंकविला की खबर के मुताबिक, ऐश्वर्या ने इंटरव्यू में कहा था कि मैं सलमान खान के साथ तब भी खड़ी थी जब वे शराब पीकर दुर्व्यवहार करते थे। कपल के ब्रेकअप की खबरें सुनकर फैंस को तगड़ा झटका लगा। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उनका पसंदीदा कपल अब अलग हो चुका है।

मैंने रिश्ता खत्म किया-ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय ने कहा कि मैं उनके साथ उनके सबसे बुरे दौर में भी थी। सब चीजों के अंत तक साथ थी। फिर किसी भी स्वाभिमानी महिला की तरह मैंने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया। ऐश्वर्या का इस तरह खुले में सब कुछ बोलना सलमान के परिवार को पसंद नहीं आया।
सोहेल का फूटा गुस्सा
इसके बाद सलमान खान के भाई सोहेल खान ने ऐश्वर्या पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वे पब्लिकली रोती हैं। जब वे भाई के साथ घूम रही थी, परिवार का हिस्सा बनकर घर आती थीं, तो क्या तब भी उन्होंने रिश्ते को स्वीकार किया? नहीं।

ऐश्वर्या पर भड़के सोहेल
सलमान संग अपने रिश्ते को कभी स्वीकार ना करने पर सोहेल ने ऐश्वर्या को बुरी तरह से फटकारा। सोहेल खान विवेक ओबरॉय संग ऐश्वर्या के कथित अफेयर को लेकर भी एक्ट्रेस पर भड़के। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राय सलमान के साथ लगातार कॉन्टेक्ट में थी और इससे विवेक ओबरॉय को बहुत परेशानी हुई।

फैंस को लगा सदमा
बताते चलें कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक थे। यही कारण है कि दोनों के अलग होने की खबरों से फैंस को गहरा सदमा लगा। फैंस दोनों की शादी का इंतजार करते रह गए और कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया।
-
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल -
दुबई की सड़क पर 29 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ ये क्या हो गया? बाइक सवार ने किया ऐसा कांड, वीडियो वायरल -
52 की उम्र में नए BF संग Malaika Arora ने खुलेआम की ऐसी हरकत, लोग बोले- नया मर्द मिल गया, वीडिया वायरल -
'ऐसी लड़कियों के चलते होते हैं दुष्कर्म, गंदे काम', Santy Sharma का बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस पर शॉकिंग बयान -
Thalapathy Vijay Divorce: पत्नी संगीता ने तलाक के बीच कोर्ट में रखी बड़ी डिमांड, विजय को करनी होगी पूरी? -
बादशाह का 'टटीरी' गाना यूट्यूब से हटा, रैपर की कानूनी मुश्किलें बढ़ीं, जल्द होगी गिरफ्तारी? -
Dhurandhar 2 trailer viral dialogues: NSA अजीत डोभाल की लाइन से इंस्पायर है 'धुरंधर 2' का ये डायलॉग? -
Dhurandhar 2 Trailer: 'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', 'धुरंधर 2' ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देगा -
क्या हिंदू हैं Adnaan Shaikh की पत्नी आएशा? क्यों छुपा रखा है चेहरा? अब यूट्यूबर ने बताया ऐसा सच और खोला राज -
Nagpur Brothers Vikram-Ajinkya कौन हैं? बेकरी से शुरू सफर, अब जीती MasterChef India की ट्रॉफी -
'धुरंधर 2' के विलन अर्जुन रामपाल कम फिल्मों में दिखने के बाद भी जीते हैं लग्जरी लाइफ, कहां से करते हैं कमाई -
'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू की बुकिंग हुई शुरू, दिल्ली-NCR की टिकट के दाम सुनकर हो जाए हैरान












Click it and Unblock the Notifications