52 की उम्र में नए BF संग Malaika Arora ने खुलेआम की ऐसी हरकत, लोग बोले- नया मर्द मिल गया, वीडिया वायरल
Malaika Arora: बॉलीवुड की मशहूर डांसर, एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। हाल ही में उनके नए रेस्तरां की लॉन्च पार्टी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने ही एक्ट्रेस को लोगों के बीच हॉट टॉपिक बना दिया है।
पार्टी में जमकर डांस करती दिखीं मलाइका अरोड़ा
दरअसल इस वायरल वीडियो में मलाइका अरोड़ा पार्टी के माहौल में जमकर डांस करती दिखाई दी थीं। वह दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही थीं। वहीं वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अटकलों का दौर भी शुरू हो गया।

सोराब बेदी संग कोजी हुईं मलाइका अरोड़ा
-वायरल वीडियो में मलाइका अरोड़ा को Splitsvilla से पहचान बनाने वाले सोराब बेदी (Sorab Bedi) के साथ डांस करते देखा गया। दोनों की केमिस्ट्री देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद सोराब बेदी ही मलाइका अरोड़ा के नए बॉयफ्रेंड हैं।
-सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो के वायरल होते ही लोग मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ को लेकर तरह तरह के कमेंट्स करने लगे थे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 52 की उम्र में मलाइका को नया मर्द मिल गया है। हालांकि बाद में ये साफ हो गया कि ये सिर्फ पार्टी का एक मजेदार पल था और दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती और प्रोफेशनल रिश्ता है।
पार्टी में मौजूद थे रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा के कथित बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन हर्ष मेहा (Harsh Mehta) भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जब मलाइका पार्टी से बाहर निकल रही थीं, उस दौरान हर्ष कैमरों से बचने की कोशिश करते नजर आए। कुछ ही देर बाद वह अपनी कार में बैठकर वहां से चले गए।
रोम की तस्वीरों से शुरू हुई डेटिंग की चर्चा
-कुछ समय पहले रोम से मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस तस्वीर के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
-कहा गया था कि मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता ने रोम में साथ मिलकर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया था। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि इन सबके बीच लोग सोशल मीडिया पर ये कहने लगे थे कि मलाइका अरोड़ा ने नए बॉयफ्रेंड के लिए ही एक्टर अर्जुन कपूर को धोखा दिया था।
डांसिंग के साथ बिजनेस में भी बढ़ा रहीं कदम
-पर्सनल लाइफ के अलावा मलाइका अरोड़ा अपने काम और बिजनेस को लेकर भी काफी एक्टिव हैं। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म थामा के गाने पॉइजन बेबी में उनके डांस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
-अब एक्टिंग और डांस के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा बिजनेस की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। बताया जा रहा है कि वह अब 2 रेस्तरां की मालकिन बन चुकी हैं और इस नए सफर को लेकर काफी उत्साहित हैं।












Click it and Unblock the Notifications