KRK Jail News: ओशिवारा फायरिंग केस में केआरके को बड़ा झटका, जेल भेजे गए एक्टर, वकील ने किया शॉकिंग दावा
KRK Jail News: खुद को एक्टर और फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके (KRK) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ओशिवारा फायरिंग केस में मुंबई की अदालत ने उन्हें बड़ा झटका देते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया है।
केआरके को मिली न्यायिक हिरासत
पुलिस कस्टडी की अवधि पूरी होने के बाद केआरके को अंधेरी के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेजने का आदेश सुनाया है।

अब केस खत्म होने तक जेल में रहेंगे केआरके?
-न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कमाल आर खान को फिलहाल केस की अगली सुनवाई तक जेल में ही रहना होगा। अगली तारीख कब तय होगी, इस पर कोर्ट आगे फैसला लेगा।
-जानकारी के अनुसार पिछले हफ्ते ही मुंबई पुलिस ने केआरके को इस मामले में हिरासत में लिया था, जिसके बाद उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई थी।
पुलिस का दावा- लाइसेंसी बंदूक से की थी फायरिंग
-पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान केआरके ने स्वीकार किया था कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की थी। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और कोर्ट से पुलिस कस्टडी की मांग की थी।
-इससे पहले बांद्रा कोर्ट ने केआरके को 27 जनवरी 2026 तक पुलिस कस्टडी में भेजा था। अवधि पूरी होने पर उन्हें अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
क्या है ओशिवारा फायरिंग केस?
-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमाल आर खान पर आरोप है कि उन्होंने ओशिवारा इलाके में एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग के पास फायरिंग की थी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें घटना के समय बिल्डिंग के पास कई लोगों की मौजूदगी सामने आई।
-फिलहाल पुलिस सबूत इकट्ठा करने में जुटी है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि ये साफ हो सके कि घटना के पीछे पूरी सच्चाई क्या है।
KRK के वकील ने कहा- पूरा केस झूठा और मनगढ़ंत
-केआरके के वकील नागेश मिश्रा ने पुलिस के दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे फर्जी और साजिशन मामला बताया है। उन्होंने कहा- ये पूरा केस मनगढ़ंत है। कमाल खान को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने अपनी बंदूक से गोली चलाई जबकि ये तकनीकी रूप से संभव ही नहीं है।
-वकील ने कहा- जिस हथियार की बात की जा रही है, उसकी अधिकतम रेंज 20 मीटर है जबकि जिस जगह से फायरिंग बताई जा रही है, वह करीब 400 मीटर दूर है। ये पूरी तरह असंभव है।
'बॉलीवुड के कुछ लोग बना रहे हैं दबाव'
केआरके के वकील ने ये भी आरोप लगाया है कि बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम पुलिस पर दबाव बना रहे हैं कि केआरके को इस केस में फंसाया जाए। वकील ने कहा- केआरके का इस फायरिंग घटना से कोई लेना-देना नहीं है।
KRK Controversy: केआरके का विवादों से पुराना नाता
आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब कमाल राशिद खान विवादों में घिरे हैं। अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर वह पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। हालांकि इस बार मामला गंभीर है और कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है।
-
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री -
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications