'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ?
Hema Viral Video: साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हेमा एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। हाल ही में बेंगलुरु कोर्ट से ड्रग केस में राहत मिलने के बाद उनका नाम फिर से चर्चा में आ गया है। दरअसल एक्ट्रेस हेमा हाल ही में हैदराबाद के कोंडापुर स्थित एक पब में नजर आई हैं, जहां पुलिस की रेड के बाद मामला और भी गरमा गया है।
पब से वीडियो शेयर कर दी सफाई
हेमा ने गत 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) की रात Quake Arena Pub से एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो में हेमा ने साफ कहा है कि वह दोबारा पब आई हैं और उनका ड्रग टेस्ट पूरी तरह नेगेटिव आया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके बारे में गलत खबरें न फैलाएं।

पुलिस की रेड में 64 लोगों की हुई जांच
-हैदराबाद में ड्रग्स के खिलाफ चल रही सख्ती के बीच ईगल टीम और लोकल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए Quake Arena Pub पर अचानक छापा मारा था।
-इस मामले में कुल 64 लोगों का ड्रग टेस्ट किया गया है। इनमें से 8 लोग पॉजिटिव पाए गए है। जानकारी के अनुसार 6 लोगों ने मारिजुआना और 2 ने अन्य ड्रग्स का सेवन किया था। पुलिस ने सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर आगे की जांच के लिए गाचीबोवली पुलिस स्टेशन भेज दिया।
हेमा ने कहा- मैंने कभी गलत काम नहीं किया
-वायरल वीडियो में एक्ट्रेस हेमा ने जोर देकर कहा है कि उन्होंने कभी कोई गलत काम नहीं किया है और उनका नाम बेवजह घसीटा जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि वह जल्द ही एक और वीडियो शेयर करेंगी, जिसमें पूरे मामले को लेकर और स्पष्टता दी जाएगी।
-हालांकि एक्ट्रेस हेमा को कोर्ट से पहले ही राहत मिल चुकी है लेकिन पब रेड के बाद मामला फिर से चर्चा में आ गया है। अब सभी की नजरें पुलिस जांच और आने वाले अपडेट्स पर टिकी हैं। वहीं हेमा लगातार अपनी सफाई पेश कर रही हैं।
-हेमा ने घटना के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में आई चुनौतियों के बारे में लोगों को बताया। इस घटना के मनोवैज्ञानिक प्रभाव के बारे में बात करते हुए हेमा ने कहा- मेरी गिरफ्तारी के आसपास के समय ने मेरी मानसिक स्थिति को कितना गहरा प्रभावित किया था। उन्होंने कहा- उस समय मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं मर जाऊं। मैं इतनी अवसादग्रस्त थी।
हास्य कलाकार के रूप में फेमस हैं हेमा
हेमा, जिनका असली नाम कोल्ला हेमा है, एक दशक से अधिक समय से तेलुगू सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा हैं और वह 250 से अधिक फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हास्य कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली हेमा को सर्वश्रेष्ठ महिला हास्य कलाकार के लिए नंदी पुरस्कार सहित कई सम्मान प्राप्त हुए हैं।
हेमा का एमडीएमए टेस्ट पॉजिटिव आया था
-ये विवाद 19 मई 2024 का है, जब पुलिस ने बेंगलुरु के हेब्बागोडी के पास जीआर फार्म्स में आयोजित एक रेव पार्टी पर छापा मारा था। इस ऑपरेशन के दौरान हिरासत में लिए गए 88 लोगों में हेमा भी शामिल थीं।
-सीबीआई ने आरोप लगाया था कि हेमा का एमडीएमए टेस्ट पॉजिटिव आया था जिसके चलते 3 जून 2024 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा होने से पहले परप्पना अग्रहारा जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications