IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?
Lakshmi Rai and Mahendra Singh Dhoni: दौलत शौहरत का खेल आईपीएल इस वक्त पूरे शबाब पर है, क्रिकेट प्रेमी इसका जमकर लुत्फ उठा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर आईपीएल का खेल तब तक अधूरा है, जब तक कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र ना हो, जो कि इस सीजन के के शुरुआती 2 हफ्तों के लिए खेल से बाहर हैं, क्योंकि वह पिंडली की चोट (Calf Strain) से गुजर रहे हैं। हालांकि 44 वर्षीय धोनी को हाल ही में नेट पर ट्रेनिंग करते देखा गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी जल्द वापसी हो सकती है।
278 मैचों में 5439 रन बनाने वाले स्टार 'थाला' उर्फ धोनी के बारे में उनकी तथाकथित एक्स गर्लफ्रेंड और ग्लैमरस अभिनेत्री लक्ष्मी राय ने कुछ ऐसा कहा है, जिसने उन्हें लोगों के बीच में फिर से चर्चित कर दिया है।

दरअसल 36 साल की इस 'बोल्ड एंड ब्यूटीफूल' अभिनेत्री ने एक इवेंट में ये कहकर लोगो को चौका दिया था कि 'मुझे अब लगता है कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग है जो लंबे समय तक नहीं मिटेगा। मैं हैरान हूं कि लोग अभी भी इस बारे में बात करते हैं।'
Lakshmi Rai News:'धोनी के साथ मेरा रिश्ता लाइफ की सबसे बड़ी गलती'
अपनी चिंता व्यक्त करते हुए लक्ष्मी ने कहा था, 'हर बार जब चैनल धोनी के अतीत में झांकते हैं, तो वे हमारे रिश्ते को सामने ले आते हैं। मुझे डर लगता है कि एक दिन मेरे बच्चे इसे टीवी पर देखेंगे और मुझसे पूछेंगे तो मैं उन्हें क्या ही जवाब दूंगी उन्होंने यह भी बताया कि उनका और धोनी का अलगाव मैत्रीपूर्ण था और वे अच्छे नोट पर अलग हुए थे लेकिन आज मुझे महसूस होता है कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता लाइफ की सबसे बड़ी गलती थी।'

धोनी ने कभी भी Lakshmi Rai को गर्लफ्रेंड नहीं बोला
हालांकि धोनी ने कभी भी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर कोई टिप्पणी नहीं की, वो उनके साथ प्यार में थे भी या नहीं ये भी आज तक क्लीयर नहीं है लेकिन अभिनेत्री की बातों से हमेशा लगा कि उनका धोनी संग अफेयर था। आपको बता दें कि दोनों के बारे में साल 2008 में बातें शुरू हुई थीं, वो दोनों आईपीएल इवेंट के दौरान ही मिले थे, जिसके बाद दोनों अक्सर पार्टियों में दिखते थे, धोनी ने लक्ष्मी के जन्मदिन समारोह में भी शिरकत की थी, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लग गई थीं।

धोनी-लक्ष्मी के ब्रेकअप की वजह अलग सोच?
हालांकि साल 2014 में लक्ष्मी राय ने ज़ी न्यूज़ से बातचीत में धोनी संग अपने पूर्व रिश्ते पर खुलकर बात की थी और कहा था कि 'वह धोनी को अच्छी तरह जानती थीं लेकिन दोनों के ब्रेकअप की वजह अलग सोच थी, दोनों में कंपैटिबिलिटी नहीं थी।'
साल 2010 में धोनी ने की साक्षी से शादी
हालांकि धोनी तो इन सारी बातों से काफी आगे निकल गए और साल 2010 में उन्होंने साक्षी रावत से शादी कर ली और आज दोनों एक बेटी जीवा के मम्मी-पापा हैं और साथ में काफी खुश हैं, जबकि लक्ष्मी राय आज भी सिंगल हैं।

कई भाषाओं में काम कर चुकी हैं Lakshmi Rai
मालूम हो कि लक्ष्मी एक अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से तमिल , मलयालम , तेलुगु , कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में काम करती हैं। 2005 में लक्ष्मी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल भाषा की फिल्म कारका कसादरा से की थीं, इसके बाद, वह कई तमिल फिल्मों में दिखाई दीं, जिनमें कुंडक्का मंडक्का (2005) , पे धर्मपुरी (2006) और नेन्जाई थोडु (2007) शामिल हैं।
फिल्म 'अकीरा' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा
उन्होंने एआर मुरुगाडोस द्वारा निर्देशित फिल्म 'अकीरा' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, जबकि जूली 2 (2017) उनकी दूसरी हिंदी फिल्म थी, इन दोनों ही फिल्मों में उनका रोल काफी हॉट था और उन्होंने इंटिमेंट सींस दिए थे, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications