Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के साथ ओला और तूफान मचाएगा कहर, 6 जिलों में के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है और लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण पूरे प्रदेश में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। राजस्थान में यह मौसम बदलाव जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दे रहा है, वहीं किसानों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह गतिविधियां 8 अप्रैल तक जारी रह सकती हैं, जिससे फिलहाल हीटवेव का खतरा टल गया है।

मौसम केंद्र जयपुर ने 3 अप्रैल के लिए राज्य के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें सीकर, झुंझनू, चुरू, हनुमानगढ़, श्री गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। दक्षिणी राजस्थान के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather: कई जिलों में रात भर हुई बारिश

- गुरुवार शाम से सक्रिय हुए इस सिस्टम का असर शुक्रवार तक साफ नजर आया। जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में रातभर बारिश होती रही, जबकि श्री गंगानगर और हनुमानगढ़ में तेज हवाओं के साथ ओले गिरे।

- गंगानगर के पदमपुर और अनूपगढ़ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के कारण पकी हुई गेहूं की फसलें खेतों में गिर गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Rajasthan Weather: IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 4 अप्रैल से मौजूदा सिस्टम थोड़ा कमजोर पड़ेगा। इसके बाद 6 अप्रैल की शाम से एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में प्रवेश करेगा। इसका असर 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिलेगा, जिससे एक बार फिर बारिश, बिजली और तूफान की गतिविधियां तेज हो जाएंगी।

IMD Alert: अधिकतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। कोटा में 38.3°C और Churu में 37.9°C तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि जयपुर में पारा 36°C रहा। आने वाले दिनों में बारिश के चलते तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। राजस्थान में मौसम का यह बदला मिजाज गर्मी से राहत जरूर दे रहा है, लेकिन किसानों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+