'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान समाज के एक बेहद संवेदनशील मुद्दे, शराब की लत पर खुलकर अपनी बात रखी। इस मौके पर उन्होंने Off The Rocks नाम की एक खास पहल को सपोर्ट किया, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच शराब से जुड़ी चर्चा को नई दिशा देना है।
'शराब की लत एक मेडिकल समस्या है'
जाह्नवी कपूर ने कहा कि आज के समय में सोशल लाइफ में शराब पीना आम हो गया है लेकिन ये समझने की जागरूकता बेहद कम है कि कब ये आदत एक गंभीर समस्या का रूप ले लेती है।

'लोगों को मदद की जरूरत होती है'
जाह्नवी कपूर ने कहा- शराब की लत को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है या फिर इस पर बात करते समय लोग बहुत ज्यादा जजमेंटल हो जाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों ही स्थितियां उन लोगों के लिए नुकसानदायक हैं जिन्हें वास्तव में मदद की जरूरत होती है।
'नैतिक कमजोरी नहीं, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या'
जाह्नवी कपूर ने इस बात पर भी जोर दिया कि शराब की लत को अक्सर एक नैतिक कमजोरी के रूप में देखा जाता है जबकि हकीकत में ये एक मेडिकल और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी स्थिति है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यही है कि लोग इस समस्या को समझें, स्वीकार करें और जरूरत पड़ने पर इलाज लेने में हिचकिचाएं नहीं।
'Off The Rocks' पहल का मकसद
इस पहल का लक्ष्य है-
-शराब की लत पर खुलकर बातचीत को बढ़ावा देना
-जजमेंट के बजाय समझ और सहानुभूति लाना
-लोगों को इलाज और सहायता के विकल्पों के बारे में जागरूक करना
जाह्नवी कपूर का मानना है कि सही जानकारी और सपोर्ट सिस्टम से कई लोगों की जिंदगी बदली जा सकती है।
जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर को आखिरी बार फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी थे।
-अब जाह्नवी कपूर जल्द ही तेलुगू फिल्म 'पेड्डी' में साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले वह जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ 'देवरा' मूवी में दिखाई दी थीं।
शराब की लत पर जाह्नवी कपूर का बड़ा बयान
-शराब की लत को लेकर जाह्नवी कपूर का ये बयान समाज को एक जरूरी और बड़ा मैसेज देता है। जाह्नवी कपूर के अनुसार शराब की लत को छुपाने या जज करने के बजाय समझने की जरूरत है।
-इसके अलावा जाह्नवी कपूर ने कहा कि सही समय पर मदद मिलना किसी की जिंदगी बदल सकता है। उनकी ये पहल न सिर्फ जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगी बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सोच में भी बदलाव ला सकती है।












Click it and Unblock the Notifications