Tamil Nadu Election: BJP की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट, मायलापुर से उतरीं तमिलिसाई, किस सीट पर कौन सा बड़ा चेहरा?
Tamil Nadu Election 2026 BJP Candidate List: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है और इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शुक्रवार (03 अप्रैल) को इस लिस्ट को अंतिम रूप दिया, जिसमें कई बड़े और चर्चित नाम शामिल हैं।
इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा तमिलिसाई सुंदरराजन (Tamilisai Soundararajan) के नाम को लेकर हो रही है, जिन्हें मायलापुर सीट से मैदान में उतारा गया है। तमिलिसाई सुंदरराजन तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और बीजेपी की कद्दावर नेता हैं। इसके अलावा वनिथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर (नॉर्थ) और एल. मुरुगन को अवनाशी सीट से टिकट दिया गया है।

इन चेहरों पर BJP का भरोसा (Full Candidate Highlights)
- बीजेपी ने इस बार कई नए और अनुभवी चेहरों को मिलाकर संतुलन बनाने की कोशिश की है। अवाडी से एम. राजसिम्हा महेंद्र, थल्ली से डॉ. नागेश कुमार, तिरुवन्नामलाई से सी. एलुमलाई और रसिपुरम (एससी) से डॉ. एस.डी. प्रेमकुमार को मैदान में उतारा गया है।
- मोदक्कुरिची से किर्थिका शिवकुमार, उधगमंडलम से भोजराजन, तिरुप्पुर (दक्षिण) से एस. थंगराज और तिरुवरूर से गोवी चंद्रू भी इस सूची में शामिल हैं।
- थंजावुर से एम. मुरुगानंदम, गांधर्वकोट्टई (एससी) से सी. उधयकुमार और पुडुकोट्टई से एन. रामचंद्रन को टिकट मिला है। इसके अलावा अरंथंगी से कविता श्रीकांत, तिरुपत्तूर से के.सी. थिरुमारन, मनामदुरई (एससी) से पोन वी. बालगणपति, मदुरै साउथ से प्रो. रामा श्रीनिवासन, सत्तूर से नैनार नागेंद्रन और रामनाथपुरम से जीबीएस के. नागेंद्रन को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
- सूची में तिरुचेंदूर, वासुदेवनल्लूर (एससी), राधापुरम, नागरकोइल, कोलाचेल, पद्मनाभपुरम और विलावनकोड जैसी सीटों के उम्मीदवार भी शामिल हैं, जिससे साफ है कि पार्टी ने राज्यभर में व्यापक रणनीति बनाई है।
किसके बीच है असली लड़ाई? (Political Battle Explained)
राज्य में मुख्य मुकाबला डीएमके (DMK) के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस और एनडीए (NDA) के बीच माना जा रहा है। एनडीए में एआईएडीएमके (AIADMK), बीजेपी और पीएमके (PMK) शामिल हैं।
इस चुनाव को और दिलचस्प बना रहा है अभिनेता से नेता बने विजय का डेब्यू, जो अपनी नई पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के साथ पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। तमिलनाडु में इस बार विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 23 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
बीजेपी की यह 27 उम्मीदवारों की सूची साफ संकेत देती है कि पार्टी तमिलनाडु में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आक्रामक रणनीति अपना रही है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि क्या ये चेहरे NDA को बढ़त दिला पाएंगे या फिर डीएमके गठबंधन अपनी पकड़ बनाए रखेगा। तमिलनाडु का यह चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं, बल्कि नए सियासी समीकरणों का भी टेस्ट बनने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications