Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड

Asha Bhosle Superhit Song: भारतीय संगीत जगत में जब भी सदाबहार आवाजों की बात होती है, तो आशा भोसले का नाम सबसे ऊपर आता था। अपनी बहुमुखी गायकी और जादुई सुरों से उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया था, जिसे छू पाना हर किसी के बस की बात नहीं थी लेकिन आज वो आवाज थम गई।

महान गायिका आशा भोसले का निधन
अपनी सुरीली आवाज से सात दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाली महान गायिका आशा भोसले ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। 92 वर्ष की उम्र में उनकी मौत हो गई है। उनके निधन की खबर फैलते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है और संगीत प्रेमियों की आंखें नम हो गई हैं।

Asha Bhosle Superhit Song

आशा भोसले का खास गाना जिसने मचाया तहलका

हजारों गीतों से सजे आशा भोसले के लंबे करियर में कई ऐसे गाने हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं लेकिन इनमें एक गाना ऐसा है, जिसने करीब पांच दशक बाद भी अपनी चमक बरकरार रखी है।

1949 से शुरू हुआ था सुनहरा सफर

आशा भोसले ने अपने करियर की शुरुआत साल 1949 में फिल्म 'रात की रानी' के एक गीत से की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हर दशक में उन्होंने ऐसे गीत दिए, जो न सिर्फ सुपरहिट हुए बल्कि संगीत प्रेमियों की यादों का हिस्सा बन गए।

'डॉन' का वो गाना जिसने रचा इतिहास

-हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह है फिल्म Don का सुपरहिट गीत 'ये मेरा दिल प्यार का दीवाना'। साल 1978 में रिलीज हुआ ये गाना आज भी उतना ही ताजा लगता है, जितना उस दौर में था। लगभग चार मिनट का ये गाना अपनी धुन, बोल और अंदाज की वजह से आज भी महफिलों की जान बना हुआ है।

-इस गाने को आशा भोसले ने अपनी खास अदा में गाया था जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार Indeevar ने लिखे थे। संगीत की जिम्मेदारी दिग्गज जोड़ी Kalyanji-Anandji ने संभाली थी, जिन्होंने इसे एक अलग ही पहचान दी।

हेलेन के डांस ने बढ़ाया गाने का आकर्षण

इस गाने को पर्दे पर जीवंत बनाया दिग्गज डांसर और अभिनेत्री हेलेन ने। उनके डांस और एक्सप्रेशन्स ने इस गीत को एक नई ऊंचाई दी थी। फिल्म में ये गाना अमिताभ बच्चन के सामने फिल्माया गया था, जहां हेलेन की अदाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उनका कॉन्फिडेंस, स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस उस दौर के लिए बेहद अलग और बोल्ड था, जिसने इस गाने को आइकॉनिक बना दिया।

आज भी क्यों कायम है इस गाने का क्रेज

'ये मेरा दिल प्यार का दीवाना' न तो किसी पुराने गाने का रीमेक था और न ही रीमिक्स बल्कि ये एक ओरिजिनल रचना थी। शायद यही वजह है कि 48 साल बाद भी इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। शादी, पार्टियों या स्टेज शो, हर जगह ये गाना लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। आशा भोसले की आवाज में जो खनक और भावनाओं की गहराई थी, वही इस गाने को आज भी खास बनाती है।

फैशन और स्टाइल में भी बना ट्रेंडसेटर

-इस गाने में हेलेन का सफेद डबल स्लिट ड्रेस लुक उस समय के हिसाब से काफी बोल्ड माना जाता था। उस दौर में जहां महिलाओं के पहनावे को लेकर एक अलग सोच थी, वहीं हेलेन ने अपने स्टाइल से एक नया ट्रेंड सेट किया।

-आज भी कई एक्ट्रेसेस उनके इस आइकॉनिक लुक से प्रेरणा लेती नजर आती हैं। तमन्ना भाटिया और नोरा फतेही जैसी स्टार्स ने अपने परफॉर्मेंस में इस क्लासिक स्टाइल को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश किया है।

संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा ये गीत

समय भले ही बदल गया हो, आशा भोसले हमें छोड़कर चली ई हों, लेकिन 'ये मेरा दिल प्यार का दीवाना' का जादू आज भी वैसा ही बरकरार है। ये गाना सिर्फ एक गीत नहीं बल्कि एक दौर की याद और संगीत की अमर धरोहर बन चुका है, जिसे सुनते ही हर किसी का दिल झूम उठता है।

इसे भी पढ़ेंः Asha Bhosle Death: मौत से ठीक पहले क्या हो गई थी आशा भोसले की हालत? डॉ.प्रतीत समदानी ने सामने रखा पूरा सच
इसे भी पढ़ेंः Asha Bhosle Death: मौत से ठीक पहले क्या हो गई थी आशा भोसले की हालत? डॉ.प्रतीत समदानी ने सामने रखा पूरा सच
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+