Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास
Randeep Hooda Daughter Name: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने बेटी के जन्म के बाद अब उसका नाम भी फैंस के साथ शेयर कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी नन्ही परी की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस दिल हार बैठे हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट में किया नाम का ऐलान
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बेटी का नाम 'न्योमिका हुड्डा' बताया है। पोस्ट के कैप्शन में कपल ने अपनी बेटी को अपनी दुनिया का नया केंद्र बताते हुए उसे दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश जितनी असीम बताया है। शेयर की गई तस्वीर में लिन अपनी बेटी को सीने से लगाए नजर आ रही हैं, जो बेहद इमोशनल और प्यारा पल कैद करता है।

वॉइस नोट ने बढ़ाया इमोशनल टच
इस पोस्ट की खास बात सिर्फ नन्ही बेटी की तस्वीर ही नहीं बल्कि उसमें शामिल किया गया वॉइस नोट भी है। इस ऑडियो में कपल अपनी बेटी का नाम प्यार से लेते सुनाई देते हैं, जिसने इस अनाउंसमेंट को और भी खास बना दिया है। बेटी की नाम का पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बरसात कर दी है।
क्या है 'न्योमिका' नाम का मतलब?
'न्योमिका' नाम अपने आप में बेहद खास और गहरा अर्थ लिए हुए है। इस नाम का मतलब है ईश्वरीय आशीर्वाद, स्वतंत्रता और अनंत संभावनाएं। ये नाम न सिर्फ आध्यात्मिकता को दर्शाता है बल्कि खुले आसमान जैसी आजादी और भविष्य की असीम संभावनाओं का भी प्रतीक माना जा रहा है।
10 मार्च 2026 को दी थी बेटी पैदा होने की गुड न्यूज
आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा ने गत 10 मार्च 2026 को अपने फैंस को ये खुशखबरी दी थी कि वह पिता बन गए हैं। उस वक्त उन्होंने दो खास तस्वीरें शेयर की थीं, एक में उनके पिता नवजात बच्ची को गोद में लिए नजर आए थे जबकि दूसरी में नन्हीं बच्ची के छोटे-छोटे हाथ दिखाई दिए थे। उस पोस्ट को भी फैंस ने खूब पसंद किया था और कपल को जमकर बधाइयां दी थीं।
फैंस का मिल रहा जबरदस्त प्यार
अब बेटी के नाम के खुलासे के साथ ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर खुशी का माहौल है। फैंस नन्ही न्योमिका पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं और कपल के इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। रणदीप और लिन के लिए ये पल बेहद खास है और उनके फैंस भी इस खुशी में बराबर के भागीदार बनते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications