Asha Bhosle Death News: ब्रेट ली से लेकर बॉय जॉर्ज तक, आशा भोसले कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज संग गाए थे गाने

Asha Bhosle Death News: भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर प्लेबैक सिंगर Asha Bhosle का निधन हो गया है। उन्होंने अपने करियर में हजारों गाने गाए और बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री तक अपनी खास पहचान बनाई। आशा भोसले उन चुनिंदा भारतीय कलाकारों में से थीं, जिन्होंने भारत और ग्लोबल म्यूजिक के बीच की दूरी को कम किया। अपने पूरे सिंगिग करियर में आशा भोसले सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रहीं। उन्होंने विदेशी सिंगर्स, म्यूजिशियंस और सेलिब्रिटीज के साथ कई बड़े प्रोजेक्ट किए, जिन्होंने संगीत के दुनिया में तहलका भी मचाया। भले ही इनकी कुल संख्या तय करना मुश्किल है, लेकिन उनके कुछ इंटरनेशनल कोलैबोरेशन बेहद खास और ऐतिहासिक माने जाते हैं।

ब्रेट ली के साथ सुपरहिट गाना

साल 2006 में आशा भोसले ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Brett Lee के साथ "You're the One for Me (Haan Main Tumhara Hoon)" गाना किया। यह गाना भारत में काफी हिट रहा। खास बात यह थी कि ब्रेट ली ने इसके लिरिक्स खुद ICC Champions Trophy के दौरान लिखे थे और हिंदी में कुछ बोल गाए भी थे। म्यूजिक वीडियो में आशा भोसले उनके हिंदी टीचर के रोल में नजर आई थीं।

Asha Bhosle Death News

बॉय जॉर्ज के साथ ग्लोबल हिट

1991 में उन्होंने ब्रिटिश सिंगर Boy George के साथ "Bow Down Mister" गाना किया। यह गाना Hare Krishna मूवमेंट को ट्रिब्यूट था और UK में टॉप 30 और यूरोप के कई हिस्सों में टॉप 10 में रहा। इतना ही नहीं, साल 2000 में आशा भोसले ने बॉय जॉर्ज के साथ Wembley Stadium में लाइव परफॉर्म भी किया।

Asha Bhosle Death News

माइकल स्टाइप के साथ वर्ल्ड म्यूजिक फ्यूजन

2002 में उन्होंने Michael Stipe के साथ "The Way You Dream" गाने में काम किया, जो 1 Giant Leap प्रोजेक्ट का हिस्सा था। इस गाने में आशा भोसले की आवाज और माइकल स्टाइप की सिंगिंग का फ्यूजन देखने को मिला। इसे वर्ल्ड म्यूजिक का एक शानदार उदाहरण माना जाता है। जब भी म्यूजिक की दुनिया अनोखे एक्सपेरिमेंट्स की बात होती है 'द वे यू ड्रीम' का जिक्र जरूर होता है।

Kronos Quartet के साथ ग्रैमी-नॉमिनेटेड एल्बम

2005 में आशा भोसले ने अमेरिकी म्यूजिक ग्रुप Kronos Quartet के साथ "You've Stolen My Heart" एल्बम बनाया। इस एल्बम में उन्होंने R. D. Burman के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश किया। यह एल्बम Grammy Award के लिए नॉमिनेट भी हुआ था।

उस्ताद अली अकबर खान के साथ क्लासिकल एल्बम

1996 में उन्होंने Ali Akbar Khan के साथ "Legacy" एल्बम रिकॉर्ड किया। यह एल्बम कैलिफोर्निया में रिकॉर्ड हुआ था और इसमें 11 क्लासिकल कंपोजिशन शामिल थीं। इस एल्बम के लिए आशा भोसले को उनका पहला Grammy nomination मिला।

Black Eyed Peas ने सैंपल की आवाज

आशा भोसले का असर इतना बड़ा था कि इंटरनेशनल बैंड The Black Eyed Peas ने उनके गाने "Ye Mera Dil" को अपने हिट ट्रैक "Don't Phunk with My Heart" में सैंपल किया। इससे उनकी आवाज एक नई ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंची और नई पीढ़ी ने भी उन्हें पहचाना।

Gorillaz के साथ नया प्रोजेक्ट

2026 में उनका नाम Gorillaz के प्रोजेक्ट "The Shadowy Light" से भी जुड़ा। इस गाने में वे कई इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के साथ नजर आईं, जो दिखाता है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी वे लगातार नए एक्सपेरिमेंट करती रहीं।

Bruno Mars के साथ नहीं हुआ कोई ऑफिशियल कोलैब

अक्सर सोशल मीडिया पर यह अफवाह चलती रही कि आशा भोसले ने Bruno Mars के साथ काम किया है। लेकिन सच्चाई यह है कि दोनों के बीच कोई ऑफिशियल गाना या एल्बम रिलीज नहीं हुआ। हां, फैंस द्वारा बनाए गए mashups जरूर वायरल होते रहे हैं लेकिन इसमें आशा भोसले या ब्रूनो मार्स की कोई भूमिका नहीं है। ये सिर्फ फैन्स द्वारा बनाया गया एडिट मात्र है।

"Asha and Friends" एल्बम की खास बात

2006 में आशा भोसले ने "Asha and Friends" नाम से एक एल्बम रिलीज किया, जिसमें उन्होंने सिंगर्स नहीं बल्कि अलग-अलग फील्ड के सेलेब्रिटीज के साथ काम किया। इसमें Brett Lee के अलावा Sanjay Dutt और Urmila Matondkar भी शामिल थे।

एक विरासत जो हमेशा जिंदा रहेगी

आशा भोसले का संगीत सफर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने दुनिया भर में भारतीय संगीत का नाम रोशन किया। उनकी आवाज, उनके प्रयोग और उनका ग्लोबल विजन उन्हें एक लीजेंड बनाता है। उनके जाने से संगीत जगत को बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+