Virat Kohli ने पहनी सवा करोड़ से ज्यादा की घड़ी! मैच से पहले लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Virat Kohli Watch Price: आईपीएल 2026 के सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाले मैच में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। इस मैच से ठीक पहले शनिवार को कोहली को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया, जहां से वे अपने अलीबाग स्थित घर के लिए रवाना हो रहे थे।

कोहली की घड़ी ने खींचा फैंस का ध्यान (Virat Kohli Watch Price)

सफेद टी-शर्ट और ब्लैक पैंट्स वाले उनके साधारण लुक के बीच सबकी नजरें उनकी कलाई पर टिकी रह गईं। कलाई पर करोड़ों की कीमत वाली एक नायाब घड़ी चमक रही थी। विराट कोहली वैसे तो अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन घड़ी के मामले में उनका शौक हमेशा से लग्जरी रहा है। अलीबाग दौरे के दौरान उन्होंने 'पाटेक फिलिप एक्वानॉट 5164G' (Patek Philippe Aquanaut) पहनी थी।

Virat Kohli 1

कितनी है घड़ी की कीमत

18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बनी इस घड़ी की आधिकारिक कीमत लगभग 1.4 करोड़ रुपये है। इसमें ब्लू-ग्रे एम्बोस्ड डायल और डुअल-टाइम ज़ोन जैसी चीजें हैं, जो इसे दुनिया के सबसे बेहतरीन घड़ियों में से एक बनाती हैं। हाई-प्रेशर मैच में मैदान पर उतरने से पहले विराट अक्सर खुद को मानसिक रूप से शांत रखने के लिए अलीबाग की वादियों का रुख करते हैं।

शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं कोहली

विराट कोहली ने इस सीजन के 3 मैचों में अब तक 129 रन बनाए हैं। वे शानदार लय में हैं और आज वानखेड़े की बैटिंग-फ्रेंडली पिच पर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। आरसीबी इस समय 3 मैचों में 2 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस 3 मैचों में केवल 1 जीत के साथ आठवें स्थान पर संघर्ष कर रही है। मैदान के बाहर विराट कोहली की लाइफस्टाइल उनके ग्लोबल ब्रांड वैल्यू को दिखाने का काम करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+