Nitish Kumar Hijab Row: 'तो इसमें गलत क्या है?', हिजाब विवाद पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
Jitan Ram Manjhi on Hijab Controversy: बिहार में हिजाब को लेकर छिड़ा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। नीतीश कुमार द्वारा एक महिला आयुष चिकित्सक को हिजाब हटाने की सलाह देने पर अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बचाव किया है। मांझी ने इस मामले में नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए इसे पिता-पुत्री का रिश्ता बताया और विवाद को अनावश्यक करार दिया।
उन्होंने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज में कुछ लोग जानबूझकर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री की मंशा केवल पेशेवर सलाह देने की थी।

'74 साल का बूढ़ा आदमी और बेटी का रिश्ता'
जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार का बचाव करते हुए एक विवादित और अजीबोगरीब तर्क दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई 20-25 साल का युवक ऐसा कहता, तो सवाल उठ सकते थे, लेकिन 74 साल के "बूढ़े आदमी" ने अगर अपनी बेटी समान डॉक्टर से चेहरा साफ रखने को कहा, तो इसमें गलत क्या है? मांझी ने दिल्ली की एक महिला पत्रकार का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे उन्होंने उसे बाल ठीक करने की सलाह दी, वैसे ही नीतीश जी ने दी।
ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Hijab Row: हिजाब कांड पर मशहूर सिंगर ने नीतीश कुमार का किया समर्थन, कहा- CM का हृदय से अभिनंदन
'समाज को बर्बाद करते हैं कठमुल्ला'
केंद्रीय मंत्री ने हिजाब मुद्दे पर कट्टरपंथियों और धमकी देने वालों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसे "कठमुल्ला" लोग ही समाज को बर्बाद करते हैं और भाईचारे के बीच विवाद पैदा करते हैं। मांझी ने महिला चिकित्सक की सराहना करते हुए कहा कि वह धन्यवाद की पात्र हैं कि उन्होंने विवादों को दरकिनार कर नौकरी जॉइन करने का फैसला किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म को पेशेवर कर्तव्यों के बीच नहीं लाना चाहिए।
झारखंड के मंत्री का '3 लाख' वाला ऑफर और घमासान
इस विवाद में पड़ोसी राज्य झारखंड की एंट्री ने आग में घी का काम किया है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने महिला डॉक्टर को 3 लाख रुपये वेतन और मनचाही पोस्टिंग का ऑफर दे दिया। इस पर जदयू ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे तुष्टीकरण की राजनीति बताया है। दिलचस्प बात यह है कि इरफान अंसारी की अपनी पार्टी (झामुमो) ने भी उनके इस बयान से पल्ला झाड़ लिया है, जिससे विपक्षी एकता पर सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Hijab Row: हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत ने नौकरी ज्वाइन की या नहीं? शनिवार को था पदभार का दिन
जॉइनिंग पर सस्पेंस बरकरार
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी इस प्रकरण पर अपनी राय रखते हुए कहा कि पिता और पुत्री के बीच कभी विवाद नहीं हो सकता। उन्होंने इसे बेवजह तूल देने की बात कही। दूसरी तरफ, संबंधित आयुष चिकित्सक की जॉइनिंग को लेकर अब भी संशय बरकरार है। हालांकि मांझी ने उनके जॉइनिंग की बात कही है, लेकिन धरातल पर अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे यह मामला राजनीतिक रूप से और अधिक उलझता जा रहा है।
-
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स












Click it and Unblock the Notifications