Nitish Kumar Hijab Row: हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत ने नौकरी ज्वाइन की या नहीं? शनिवार को था पदभार का दिन
Nitish Kumar Hijab Row: बिहार के चर्चित हिजाब प्रकरण के बाद आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन की जॉइनिंग को लेकर सस्पेंस और गहरा गया है। कयास लगाए जा रहे थे कि वह 20 दिसंबर को पटना के सबलपुर पीएचसी (PHC) में अपना पदभार ग्रहण कर लेंगी, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं। इस बीच झारखंड सरकार द्वारा उन्हें 3 लाख रुपये प्रतिमाह की सैलरी और सरकारी आवास के ऑफर ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।
पटना के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश सिंह के अनुसार, जॉइनिंग का समय शाम 6 बजे तक ही था, लेकिन नुसरत की ओर से न तो कोई योगदान दिया गया और न ही कोई सूचना प्राप्त हुई, जिससे उनकी अगली रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

सबलपुर पीएचसी में दिनभर रही गहमागहमी
डॉ. नुसरत परवीन की जॉइनिंग की खबरों के चलते सबलपुर पीएचसी में सुबह से ही मीडिया और स्थानीय लोगों की गहमागहमी बनी रही। पीएचसी के डॉ. विजय कुमार ने पुष्टि की कि अन्य 5-6 चिकित्सकों ने अपना योगदान दे दिया है, लेकिन सूची में नाम होने के बावजूद डॉ. नुसरत वहां नहीं पहुंचीं। नियमतः पहले सिविल सर्जन कार्यालय में रिपोर्ट करना होता है, जिसके बाद संबंधित पीएचसी में जॉइनिंग होती है, परंतु डॉ. नुसरत ने इस प्रक्रिया में भाग नहीं लिया।
ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Hijab Row: हिजाब कांड पर मशहूर सिंगर ने नीतीश कुमार का किया समर्थन, कहा- CM का हृदय से अभिनंदन
Jharkhand Govt Job Offer Nusrat: झारखंड का भारी-भरकम ऑफर
वहीं इस विवाद के बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने डॉ. नुसरत को अपना समर्थन देते हुए ₹3 लाख मासिक वेतन की सरकारी नौकरी का प्रस्ताव दिया है। सरकार का कहना है कि झारखंड में बेटियों के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। इस ऑफर में नुसरत को उनकी पसंद की पोस्टिंग, सरकारी फ्लैट और पूर्ण सुरक्षा का वादा किया गया है। जेएमएम ने इसे 'नियुक्ति नहीं, बल्कि सम्मान की जीत' करार देते हुए बिहार सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा तंज कसा है।
ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार के जेलों में बंद कैदियों का बनेगा ई-श्रम कार्ड, जानिए क्या है सरकार का प्लान
Dr Nusrat Parveen Hijab Controversy: नीतीश कुमार और हिजाब विवाद का घटनाक्रम
यह पूरा विवाद 15 दिसंबर को पटना में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान शुरू हुआ। एक वीडियो क्लिप वायरल हुई जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर डॉ. नुसरत का हिजाब हटाते हुए दिखे। इस घटना के बाद देशभर में नीतीश कुमार की कड़ी आलोचना हुई और इसे संविधान व व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अपमान बताया गया। पिछले 5 दिनों से डॉ. नुसरत कॉलेज नहीं गई थीं, जिससे यह अटकलें तेज हो गईं कि वह इस अपमान से आहत होकर नौकरी छोड़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar Expressway: बिहार को बड़ी सौगात! इस जिले से गुजरेंगे दो बड़े एक्सप्रेस-वे, 117 गांवों की बदलेगी किस्मत
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Samrat Choudhary Education: कितने पढ़े-लिखे हैं बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी? किस डिग्री पर मचा था बवाल? -
बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला: CM से गृह मंत्रालय तक BJP, JDU को डिप्टी CM, 15-15 मंत्री, भाजपा अब 'बड़ा भाई' -
Samrat Choudhary: कहां है सम्राट चौधरी का पैतृक गांव? परिवार में उत्सव का माहौल! बने बिहार के नए CM -
Bihar News: बिहार में सम्राट चौधरी के शपथग्रहण के बीच 41 CO सस्पेंड! प्रशासन ने क्यों की इतनी बड़ी कार्रवाई? -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल होगा शपथ ग्रहण -
Nitish Kumar Resignation: 20 साल बाद ‘नीतीश युग’ का अंत! इस्तीफा देकर बदली सियासत, CM से राज्यसभा तक पूरा सफर -
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Land for Jobs Case: लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं चली दलील, अब ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा












Click it and Unblock the Notifications