नीतीश ने रचा इतिहास, दोबारा बनेंगे सीएम

पटना। नीतीश कुमार भारी बहुमत के साथ एक बार फिर मुख्‍यमंत्री बन गए हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। पार्टी अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के साथ 207 सीटों पर जीती है। नीतीश कुमार ने अपना इस्‍तीफा राज्‍यपाल को आज दोपहर सौंप दिया। वे अब शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण से पहले भाजपा-जदयू की एक बैठक गुरुवार को बुलाई गई है। इस बैठक में दोनों पार्टियां अपने कैबिनेट के नेताओं का चुनाव करेंगे। उधर पूरे बिहार में जदयू व भाजपा कार्यालयों पर जश्‍न का माहौल है। वहीं लालू के राजद कार्यालयों में मातम छा गया है। इस जीत के साथ एक बात मुखर कर जरूर आयी है- वो यह कि अब बिहारी कहना गाली नहीं लगता। दिन भर का लेखा-जोखा यहां पढ़ें-

शाम 7:30 बजे।
विधानसभा चुनाव की सभी सीटों पर परिणाम आ गए।
परिणाम घोषित (243/243)
*जनता दल (यूनाइटेड) : 115
*भारतीय जनता पार्टी : 91
*राष्‍ट्रीय जनता दल : 22
*लोक जनशक्ति पार्टी : 3
*कांग्रेस : 4
*वाम दल : 1
*अन्‍य पाटियां : 7

शाम 6:30 बजे। लालू यादव के गठबंधन राजद-लोजपा को मिलीं 24 सीटें बाकी पर कोई उम्‍मीद नहीं। पढ़ें कैसे बुझी लालू की लालटेन। जदयू-भाजपा ने जीतीं 202 सीटें, 5 पर अभी भी बढ़त। कांग्रेस को 4 सीटें मिलीं, वहीं अन्‍य दलों को सात सीटें मिलीं। अन्‍य दलों को एक पर बढ़त मिल रही है।

शाम 6:00 बजे। नीतीश कुमार की जदयू-भाजपा गठबंधन की डबल सें 6 सीटों पर आगे। 23 सीटों पर राजद की जीत, कांग्रेस को अब तक मिली 4 सीटें। अन्‍य दलों को मिलीं सात सीटों पर जीत।

शाम 5:29 बजे। नीतीश कुमार की जीत पर पूरे बिहार में जश्‍न।

शाम 5:40 बजे। नीतीश बोले प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं, बिहार के लिए ही काम करुंगा। नीतीश के दोबारा मुख्‍यमंत्री बनने से लोगों में खासा उत्‍साह है। क्लिक करें- लोग अब क्‍या चाहते हैं नीतीश से।
शाम 4:55 बजे। जदयू के लल्लन राम सिंह ने कुटुम्बा सीट से राजद के सुरेश पासवान को हराया। जदयू-भाजपा गठबंधन का कुल 185 सीटों पर जीत। राजद गठबंधन को मिलीं 20 सीटें।

शाम 4:35 बजे। भाजपा-जदयू की जीत सुनिश्चित। # जदयू-भाजपा गठबंधन:: आगे- 26 | जीत- 174 # राजद-लोजपा गठबंधन:: आगे- 12 | जीत- 19
# कांग्रेस व अन्‍य पाटियां:: आगे- 4 | जीत- 8

शाम 4:25 बजे। भाजपा-जदयू गठबंधन की बैठक 25 नवंबर को। बैठक में तय होंगे कैबिनेट के नेता।

शाम 4:10 बजे। लालू ने नतीजों को रहस्यमय बताया, पासवान हैरान। राजद कार्यालय में सन्नाटा, भाजपा और जद (यु) कार्यालय में जश्न

शाम 4:00 बजे। सभी नेताओं ने कहा जाग गए हैं बिहारी, ये जीत पार्टी से ज्‍यादा विकास की जीत है। जदयू के रामधानी सिंह ने लोजपा प्रत्याशी को काराघार सीट से हराया। जदयू के जयकुमार सिंह ने दिनारा सीट से राजद प्रत्याशी को हराया।

दोपहर 3:45 बजे। कांग्रेस के जावेद आजाद ने किशनगंज सीट पर भाजपा की स्वीटी सिंह को हराया। कांग्रेस के शफीक आलम ने बहादुरगंज सीट से जदयू के मुसाबिर आलम को हराया। जदयू के श्याम बिहारी राम ने चेनारी सीट से राजद के प्रत्याशी को हराया।

दोपहर 3:34 बजे। विलास पासवान और लालू यादव ने हार स्‍वीकारी। मीडिया को कोसा। नीतीश पर प्रहार करते हुए पासवान बोले कि नीतीश ने अपने सभी वादे अभी पूरे नहीं किए हैं। देखे बिहार चुनाव के परिणाम वीडियो में

दोपहर 3:24 बजे। अगला लक्ष्‍य बिहार में रोजगार की क्रांति लाना होगा: नीतीश कुमार। सिवान में भाजपा के वासुदेव राव ने राजद के अव‍ध बिहारी चौधरी को हराया।

दोपहर 3:13 बजे। लालू प्रसाद यादव ने नीतीश को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव परिणाम अप्रत्‍याशित हैं। हम राजद की हार की समीक्षा करेंगे। उन्‍होंने कहा सत्‍ता मे आना या न आना कोई बड़ी बात नहीं है। किसी के प्रति हमारे मन में द्वेश नहीं है। हम बधाई देते हैं नीतीश को, बीजेपी को नहीं। सिमरी बख्तियारपुर से जदयू के डा अरुण कुमार जीते

दोपहर 3:00 बजे। जदयू-बीजेपी: आगे- 94 | जीत- 103, राजद-लोजपा: आगे- 25 | जीत-8, कांग्रेस, अन्‍य: आगे- 7 | जीत- 6

दोपहर 2:25 बजे। कहलगांव में कांग्रेस के सदानंद सिंह ने जदयू के कसका प्रवीन को हराया। नाथनगर सीट पर जदयू के अजय मंडल ने राजद के अबू कैसर को हराया। सीतामड़ी में भाजपा के सुनील कुमार पिंटू ने लोजपा के राघवेंद्र सिंह कुशवाहा को हराया। रुपौली में जदयू की भीमा भारती ने लोजपा के शंकर सिंह को हराया।

दोपहर 2:10 बजे। मीडिया से मुखातिब हुए नीतीश कुमार, बोले अब बात बनाने का दौर खत्‍म। अब जो विकास करेगा, लोग उसी के साथ होंगे। बिहार अब जाति और जातीय समीकरण से बहुत आगे निकल चुका है, लोगों की आकांक्षा को नजरअंदाज मत करें। बिहार ने इस चुनाव में एक नई कहानी लिखी है।

दोपहर 2:07 बजे। गौरा बौरम सीट पर जदयू के इजहार अहमद ने राजद के महावीर प्रसाद को हराया।
कोचाधामन सीट पर राजद के अख्‍तरुल इमाम ने मुजाहिर आलम को हराया।
गोपालपुर में जदयू के गोपाल मंडल ने राजद के अमित राणा को हराया।
बिहापुर में भाजपा के शैलेंद्र ने राजद प्रत्‍याशी आरके राणा को हराया।

दोपहर 1:56 बजेराम विलास पासवान पिरपैंती से हारे। उन्‍हें भाजपा के अमन कुमार ने हराया।

दोपहर 1:50 बजे। नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्‍होंने कहा भाजपा, जदयू कार्यकर्ताओं ने जनता का विश्‍वास जीता। इसलिए मैं उन्‍हें भी बधाई देता हूं। नीतीश कुमार और सुशील मोदी के नेतृत्‍व को बधाई। विकास यात्रा को बधाई, विश्‍वास को बधाई।

दोपहर 1:45 बजेनीतीश कुमार ने पांच साल पहले आज ही के दिन मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी और आज ही के दिन वो फिर से सत्‍ता में आये हैं। कांग्रेस ने नीतीश की तारीफ में कसीदे पढ़ने भी शुरू कर दिए हैं। देखा जाए तो नीतीश का विकास का एजेंडा ही उनकी जीत का माध्‍यम बना है।

दोपहर 1:38 बजे। बैसी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संतोष कुशवाहा ने कांग्रेस के निसार अहमद को हराया। सुपौल में बिजेंद्र प्रसाद यादव आगे। जदयू-भाजपा 200 सीटों पर आगे, राजद-लोजपा 28 पर और कांग्रेस व अन्‍य 15 सीटों पर आगे।

दोपहर 1:30 बजे। वरसालीगंज में प्रदीप कुमार ने कांग्रेस की अरुणा देवी को हराया। छपरा में भाजपा के जनारदन सिंह ने राजद के पीआर सिंह को हराया।

दोपहर 1:22 बजे। रामगढ़ में निर्दलीय प्रत्‍याशी अशोक कुमार सिंह आगें। जादयू-भाजपा 199 सीटों पर आगे। पिरपैंती में रामविलास पासवान पीछे। पढ़ें- लालू का बुरा हाल

दोपहर 1:15 बजेराबड़ी देवी राघोपुर में 4047 वोटों से हारीं। जदयू के राजीव रंजन ने राजद के वीरेंद्र गोप को इस्‍लामपुर में हराया। हरनौत सीट पर जदयू के हरिनारायण सिंह ने लोजपा के अरुण कुमार बिंद को हराया।

दोपहर 1:00 बजे। सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को दी बधाई।

दोपहर 12:51 बजे। नीतीश कुमार ने राज्‍यपाल को इस्‍तीफा सौंपा, संभवत: शुक्रवार को लेंगे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ। राज्‍यपाल ने कहा थोड़ा रुकिए।

दोपहर 12:45 बजे। भाजपा के संजय सरावगी, दरभंगा सीट से जीते। जदयू के अवधेश कुशवाहा पिपरा में आगे। ताज़ा रुझान-
जानिए परिणाम किस सीट से कौन जीता
जदयू-भाजपा : 202
राजद-लोजपा : 25
कांग्रेस व अन्‍य : 19

12: 28 बजे। शरद यादव ने नीतीश को दी बधाई, कहा जनता ने हर तरफ से जवाब दिया। कांग्रेस का कोई मतलब नहीं है बिहार में।
ताजा रुझान :
भाजपा-जदयू 192
राजद-लोजपा 30
कांग्रेस व अन्‍य 9

12:20 बजे। जदयू-भाजपा 198 सीटों पर आगे। बिहार की आवाज- आप बताएं क्‍या चाहते हैं अपने मुख्‍यमंत्री से?

दोपहर 12:10 बजे। जमालपुर सीट पर जेडीयू के शैलेश कुमार, वरसा‍लीगंज से जदयू के प्रदीप कुमार, भाजपा के आलोक रंजन सहरसा में आगे, बक्‍सर से सुखदा पांडे और राजद के रौशन कुमार इमामगंज में आगे।

दोपहर 12:00 बजे। नहीं चला मायावती का हाथी, 246 प्रत्‍याशियों का अता-पता नहीं।

सुबह 11: 55 बजे। नीतीश कुमार राज्‍यपाल से मिले, शुक्रवार को शपथ लेने की खबर आयी।

सुबह 11:40 बजे। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी ने बिहार की जनता को धन्‍यवाद दिया। कहा विकास ने जातिवाद को पछाड़ा। पढ़ें विशेष खबर- लालू यादव की लालटेन बुझी

सुबह 11:30 बजे। बाघा सीट पर जदयू के प्रभात रंजन सिंह ने बसपा के मोहम्‍मद कामरान को हराया। चंपटिया सीट पर भाजपा के चंद्रमोहन राय ने बसपा के एजाज़ हुसैन को हराया। बेतिया में भाजपा की रेणु देवी कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी को हराया। नूतन सीट पर जदयू की मनरोरमा प्रसाद ने कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के गालू चौधरी को हराया। रामनगर सीट पर भाजपा की भागिरथी देवी ने कांग्रेस के नरेश राम को हराया।

सुबह 11:14 बजे। भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने दिल्‍ली में कहा, "लालू जी हाशिये पर चले गए। राहुल गांधी युवको के मसीहा बनकर बिहार आया करते थे, देश उनसे सवाल करेगा, कि आप युवकों की अगुवाई करते हैं, उसका असर बिहार में क्‍यों नहीं दिखा। इतने प्रचार का क्‍या हुआ राहुल गंधी जी व सोनिया गांधी जी। अब एनडीए आगे बढ़ेगा, यूपीए का पतन लाएगा। ये राहुल गांधी और सोनिया गांधी की हार है।"

सुबह 11:09 बजे। नीतीश के घर पर जश्‍न की तैयारियां तेज। बन रहीं मिठाईयां, कढ़ाई में घूम रहीं जलेबियां, लड्डू तैयार।

सुबह 11:00 बजे। जेडीयू का तीर निशाने पर, लालटेन बुझने की कगार पर। 186 सीटों पर राजद यानी भाजपा-जदयू गठबंधन आगे। यानी 3/4 सीटों के साथ नीतीश कुमार पूरे बहुमत से आगे रहे हैं।

सुबह 10:47 बजे। भागलपुर से अश्विनी चौबे आगे, राधोपुर से राबड़ी देवी आगे, सिंधेश्‍वर से रमेश ऋशिदेव आगे। गोपालगंज से साधु यादव भी आगे। कांग्रेस के दफ्तर में सन्‍नाटा पसरा। नहीं काम आयी राहुल-सोनिया की रैलियां।

सुबह 10:38 बजेभाजपा नेता अरुण जेटली की दिल्‍ली में प्रेस कॉफ्रेंस: जेटली ने कहा कि हमारे द्वारा किया गया विकास काम आया है। बिहार की जनता में भाजपा-जदयू के प्रति विश्‍वास पैदा हुआ है। 2005 में हम जीते, लेकिन लोग मानते थे कि वो लोगों ने गुस्‍से और भड़ास के साथ वोट किया, लेकिन नहीं उन लोगों ने उम्‍मीद के साथ वोट किया था। हम उनकी उम्‍मीद पर खरे उतरे।

सुबह 10:30। जनता दल यूनाइटेड शतक से एक सीट पीछे। भाजपा 76 सीटों पर आगे, राजद को 21 सीटों पर पीछे।

सुबह 10:20 बजे। गया से बीजेपी के प्रेम कुमार आगे, राबड़ी देवी (पढ़ें प्रोफाइल) राघोपुर और सोनपुर दोनों सीटों पर पिछड़ीं, मखदुमपुर से जेडीयू के जीतन मांझी पीछे, कुशेश्वर स्थान से एलजेपी के रामचंद्र पासवान पीछे।

सुबह 10:10 बजे। बेतिया से मंत्री रेणु देवी जीतीं। वाल्‍मीकिनगर से जदयू की जीत। जहानाबाद से कांग्रेस के रामजतन सिन्हा आगे। आरजेडी के शकुनी चौधरी पीछे। दिल्‍ली में भाजपा कार्यालय में जश्‍न की तैयारियां तेज। आलाकमान पार्टी कार्यालय पहुंच रहे हैं। दो-तिहाई बहुमत भाजपा-जदयू गठबंधन को। कुल मिलाकर जदयू-भाजपा का विकास का एजेंडा आगे।

सुबह 10:00 बजेसुपौल से जेडीयू के विजेंद्र यादव आगे, कुशेश्वर स्थान से एलजेपी के रामचंद्र पासवान पीछे, सुल्तानगंज से जेडीयू के सुबोध राय आगे। जदयू को फायदा, लेकिन भाजपा जदयू से ज्‍यादा सीटों पर आगे। सोनपुर से राबड़ी देवी पीछे।

सुबह 9:55 बजे। पहला परिणाम: बगहा से से जदयू के प्रभात रंजन जीते। रामनगर से भाजपा की जीत। लालू यादव के घर के बाहर सुबह से सन्‍नाटा, पार्टी कार्यालय में भी सन्‍नाटा पसरा।

सुबह 9:45 बजे। एनडीए को रुझानों में बहुमत। हम आपको बता दें कि ये केवल रुझान हैं, परिणाम नहीं। जेडीयू 144 सीटों पर आगे, लालू की राजद 36 सीटों पर और कांग्रेस 5 पर आगे।

सुबह 9:30 बजे। अंग प्रदेश में जेडीयू 12 पर आगे, भोजपुर में जदयू 5 पर आगे, राजद 3, कांग्रेस 1 पर आगे। धमदाहा से भाजपा, बहादुरगंज से जदयू प्रत्‍याशी आगे।

सुबह 9:20 बजे। कांग्रेस 4 सीटों पर आगे, एक सीट का नुकसान दिखाई देता। कांग्रेस के अशोक राय पीछे। जेडीयू व भाजपा को सात-सात सीटों का फायदा।

सुबह 9:10 बजे। फुलवारी से जदयू के श्‍याम रजक आगे, डुमराव से ददन यादव आगे। राजद के शकील अहमद शेरघाटी से आगे।

सुबह 9:00 बजे। सीमांचल इलाके में लालू की पार्टी अभी तक आगे, लेकिन जेडीयू तेजी से बढ़ रही है। पूरे राज्‍य में 87 में से 65 सीटों पर जदयू-भाजपा आगे।

सुबह 8:55 बजेविकासपुरुष नीतीश कुमार के नेतृत्‍व वाला गठबंधन 52 सीटों पर आगे। लालू प्रसाद यादव मात्र 8 सीटों पर आगे। यानी लालू अपने जीवन की सबसे बड़ी हार की ओर बढ़ रहे हैं।

सुबह:8:40 बजे। राजद पर दोहरी मार- कांति सिंह पीछे, बाड़ प्रत्‍याशी विजय कृष्‍णन भी पीछे।

सुबह 8:35 बजे। कांग्रेस को किसी भी सीट पर बढ़त नहीं।

सुबह 8:30 बजे। भाजपा व जदयू गठबंधन 9 सीटों पर आगे, राजद-लोजपा गठबंधन 3 सीटों पर और कांग्रेस व अन्‍य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

सुबह 8:20। चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा आगे।

सुबह 8:00 बजे। मतगणना शुरू। नीतीश, लालू, पासवान व कई बड़े नेताओं की धड़कनें बढ़ीं। मतगणना में 308 महिला प्रत्याशियों सहित 3,523 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है।

सुबह 7:00। कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच सभी 42 केंद्रों पर मतगणना की तैयारियां पूरी। सभी अधिकारी तैयार।

सुबह 6:45 बजे। 42 केंद्रों पर सभी 243 सीटों के लिए सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+