राजद कार्यालय में सन्नाटा, भाजपा और जद (यु) कार्यालय में जश्न
पटना स्थित भाजपा कार्यालय में दीपावली और होली जैसा माहौल है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता गुलाल से नहा गए हैं। यहां जमकर पटाखे छोड़े जा रहे हैं। यही स्थिति जनता दल (युनाइटेड) कार्यालय तथा मुख्यमंत्री आवास पर भी है। मुख्यमंत्री आवास पर बड़ी मात्रा में मिठाइयां मंगवाई गई हैं। कार्यकर्ता एक-दूसरे को जीत की बधाइयां दे रहे हैं।
भाजपा के नेता एवं पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो परिणाम सामने आए हैं उसके संकेत चुनावी दौरों के समय भी हमें मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता ने पिछली सरकार के कार्यो को सराहा।
इधर, पटना स्थित लालू प्रसाद यादव के आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मीडिया के लोगों के हुजूम और राजद के मीडिया प्रभारी के अलावा कोई भी नेता अब तक लालू प्रसाद के आवास पर नजर नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार लालू प्रसाद भी टेलीविजन पर नजर गड़ाये हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में जद (यु) को जहां 88 सीटें और भाजपा को 55 सीटें मिली थीं, जबकि राजद को 54 और लोक जनशक्ति पार्टी को 10 तथा कांग्रेस ने नौ सीटों पर विजय प्राप्त की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications