बिहार चुनाव: जेडीयू-बीजेपी को बढ़त
09:10AM सिंहेश्वर (सु0) विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी रमेश रिषिदेव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार अमित भारती से मतगणना के पहले चक्र में बढत बनाए हुए हैं।
09:02AM आलमनगर सीट पर बाहुलबी आनंद मोहन की पत्नी कांग्रेस की लवली आनंद पीछे।
09:00AM 80 सीटों के रुझान मिले. जेडीयू+ 57 सीटों पर आगे. आरजेडी+ 11 सीटों पर बढ़त. कांग्रेस को 6 सीटों पर बढ़त।
08:52AM कांग्रेस को 4 सीटों पर बढ़त. कांग्रेस को पिछली विधानसभा में 9 सीटे मिलीं थी।
08:50AM राबड़ी देवी (आरजेडी) राघोपुर विधानसभा सीट पर आगे चल रही हैं।
08:48AM 45 सीटों पर रुझान मिला, जेडीयू+ को 30 सीटों पर बढ़त, आरजेडी+ 8 सीट पर आगे।
08:42AM चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चंद्रमोहन राय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोजपा उम्मीदवार शेख शरफुद्दीन से मतगणना के पहले दौर में बढ़त बनाए हुए हैं।
08:39AM 25 सीटों पर रुझान मिला, कांग्रेस भी 1 सीट पर आगे, अन्य को मिली 3 सीटों पर बढ़त।













Click it and Unblock the Notifications