बिहार चुनाव : नीतीश की वापसी तय, लालू का बुरा हाल
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझान राज्य में फिर जद(यू)-भाजपा गठबंधन की सरकार बनने का इशारा कर रहे हैं। 243 सीटों पर हुए चुनाव के वोटों की गिनती तेजी से जारी है। इन सीटों के रुझान के मुताबिक सत्ताधारी गठबंधन को 190 सीटें मिलती लग रही हैं, जबकि बाकी 53 सीटों पर राजद, लोजपा सहित तमाम दलों के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
भाजपा 77, जद(यू) 99, राजद 34 और लोजपा 13 सीटों पर आगे चल रही है। 243 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 122 सीटों की जरूरत होगी।
चुनाव नतीजों में पहली जीत बीजेपी के खाते में गई है। चनपटिया से बीजेपी उम्मीदवार चंद्रमोहन राय ने जीत दर्ज की है। दूसरी जीत भी बीजेपी के नाम ही रही। बेतिया से रेनू देवी ने जीत दर्ज की है।
1. सिकटा से निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है
2. रक्सैल से एलजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहा है
3. गोपालगंज से कांग्रेस के साधु यादव आगे चल रहे हैं
4. शिवहर से बसपा की प्रतीभा देवी आगे चल रही है













Click it and Unblock the Notifications