जाग उठे बिहारी- जाति नहीं विकास की जीत

नई दिल्ली/पटना। बिहार विधानसभा चुनावों में पिछले कई वर्षों से जातिवाद के नाम पर वोट की राजनीति का अब पूरी तरह अंत हो चुका है। चुनाव परिणामों ने यह साफ कर दिया है- चाहे बिहार हो या कोई अन्‍य राज्‍य। जीत अब विकास की ही होगी। यह बात स्‍वयं देश के राजनेता जान चुके हैं। परिणाम आते ही सभी नेताओं ने नीतीश की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जीत विकास की हुई है।

जनता दल (युनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को 139 सीटों पर विजय हांसिल हो चुकी है। 59 पर वो आगे चल रही है। यानी 200 से अधिक सीटें राजग की तय हो चुकी हैं। नीतीश का दोबारा मुख्‍यमंत्री बनना साफ जाहिर कर रहा है कि बिहार की जनता अब जाग चुकी है। पिछले कई वर्षों से पिछड़े पन का शिकार हो रही बिहार की जनता ने इस बार अपना नेता चुन लिया है।

क्लिक करें- विधानसभा चुनाव के परिणाम पर ताज़ा अपडेट

इंजीनियर नीतीश कुमार की सोशल इंजीनियरिंग वाकई काम आयी है। उन्‍होंने अपने विकास कार्यों से वाकई में लोगों का दिल जीत लिया। उन्‍हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि इन परिणामों से साबित हुआ है कि 21वीं सदी में भारत की राजनीति विकास की राजनीति होगी, जातिवाद की नहीं। राजग गठबंधन को मिली इस अभूतपूर्व सफलता से देश राजनीति की दिशा तय होगी। उन्होंने कहा कि राजग को कार्यकर्ताओं की एकजुटता के चलते यह सफलता मिली है।

जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने भी राजग को मिली सफलता को विकास का परिणाम करार देते हुए कहा कि बिहार की जीत जनता की जीत है। राजग गठबंधन की सरकार का नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे थे इसलिए जीत का सबसे ज्यादा श्रेय उन्हीं को जाता है। शरद यादव ने एक सवाल पर कहा कि लालू प्रसाद मंडल की राजनीति को ठीक तरह से नहीं समझते हैं। प्रदेश में राजग सरकार ने राम मनोहर लोहिया की सामाजिक विषमता के साथ आर्थिक विषमता दूर करने की सोच के तहत काम किया जबकि लालू इस तरह की राजनीति को नहीं समझते हैं।

क्लिक करें- चुनाव में कौन कहां से जीता

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इन परिणामों से साबित हुआ है कि अब क्षमतावान नेताओं की जीत होगी, परिवारवादियों की नहीं।

जेटली ने कहा कि पिछले पांच साल में जिस तरह से राजग सरकार ने कामकाज किया उससे बिहार की जनता में उम्मीद पैदा हुई है। पहले जहां डर और निराशा के बीच मतदान होता था वहीं इस चुनाव में उम्मीद और आशा के चलते मतदान हुआ है। राजग सरकार ने बिहार में बड़ा परिवर्तन किया है।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे विकास की जीत करार देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। मोदी ने अहमदाबाद में कहा, "यह जीत विकास की जीत है। यह विकास की सोच रखने वालों की जीत है। मैं इस बड़ी जीत के लिए नीतीश कुमार और सुशील मोदी को बधाई देता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार पूरे देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+