एक नजर राबड़ी के राजनैतिक सफर पर

1959 में जन्मी राबड़ी देवी भारत के बिहार प्रान्त की तीसवीं मुख्य मंत्री थीं। राष्ट्रीय जनता दल से संबद्ध राबड़ी देवी 25 जुलाई 1997 में बिहार की मुख्यमंत्री बनीं। मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल सिर्फ़ 2 साल का रहा जो 12 फरवरी 1999 को समाप्त हुआ और दूसरी बार उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर पांच साल का कार्यकाल पूरा किया।

साल 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में राबड़ी राधोपुर क्षेत्र से निर्वाचित हुई । अभी विधानसभा में वे विपक्ष की नेता हैं. राबड़ी का जन्म श्री शिवप्रसाद चौधरी के घर गोपालगंज जिले में हुआ था। 14 साल की उम्र में उनका विवाह 1973 में श्री लालूप्रसाद यादव के साथ हुआ। राबड़ी के दो बेटे और नौ बेटियाँ हैं। बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए उनपर दफ्तर नहीं जाने और विधानसभा में सवालों का जवाब नहीं देने का आरोप लगता रहा।

पन्द्रहवीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव प्रचार के दौरान एक आम सभा में राबड़ी देवी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की. मीडिया में इसे लेकर उनकी खूब किरकिरी हुई। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पटना के सीजेएम कोर्ट में राबड़ी देवी के खिलाफ 13 अप्रैल ,2009 को मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है. राबड़ी के खिलाफ आदर्श चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+