बिहार चुनाव : बुझ गई लालटेन!

पटना। बिहार चुनाव परिणाम के शुरूआती नतीजे से तो ऐसा लग रहा है कि नीतीश का डंका बिहार में बज रहा है, पार्टी कार्यकर्ता जहां नीतीश के घर में जश्न की तैयारी कर रहे है वहीं लालू के आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है। समीकरण ये कह रहे है कि लालू की लालटेन बुझ गई है।

10:40 बजे तक नौ परिणाम मिल चुके हैं, जिनमें से आठ सीटें जद (यू) गठबंधन को मिली हैं, और एक सीट अन्य दलों के खाते में गई है। गठबंधन बनाकर लड़ रहीं लालू की राजद और पासवान की लोजपा, तथा कांग्रेस का खाता खुलना अभी बाकी है। बाकी बची 234 सीटों पर मिल रहे रुझानों में भी जद (यू) गठबंधन 167 सीटों पर आगे हैं, जिनमें 96 सीटों पर जद (यू) तथा 71 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे हैं। इस प्रकार पिछली विधानसभा की तुलना में जद (यू) को 11 और भाजपा को 21 सीटों का फायदा होता दिखाई दे रहा है।

पढ़े : बिहार चुनाव परिणाम के ताज़ा रुझान
उधर राजद-लोजपा गठबंधन 48 स्थानों पर आगे है, जिसमें 19 सीटों के नुकसान के साथ 35 सीटों पर राजद, तथा तीन सीटों के फायदे के साथ 13 सीटों पर लोजपा आगे है। कांग्रेस कुल चार सीटों पर आगे चल रही है, जिससे उसे पांच सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। अन्य दलों के प्रत्याशी अपने पक्ष में मिले एक परिणाम के अतिरिक्त छह सीटों पर आगे चल रहे हैं, जिनसे उन्हें भी तीन सीटों का नुकसान हो रहा है।

इससे पहले बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों एवं बांका लोकसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना का काम कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ था। बिहार के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कुमार अंशुमाली ने मंगलवार को बताया था कि सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को होने वाली मतगणना के लिए पारदर्शी और व्यापक व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी 42 मतगणना केंद्र आमतौर पर जिला मुख्यालयों में हैं। अंशुमाली ने बताया था कि मतगणना केंद्रों पर सभी विधानसभा सीटों के लिए अलग-अलग मतगणना हॉल बनाए गए हैं, तथा प्रत्येक हॉल में 14 मतगणना टेबलों की व्यवस्था की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+