कांग्रेस ने नीतीश की तारीफ में कसीदे पढ़े
नई दिल्ली। गृह मंत्री पी.चिदम्बरम ने बिहार में जदयु-भाजपा गठबंधन की चुनावी जीत के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। चिदम्बरम ने कहा कि बिहार में विकास मॉडल की जीत हुई है।
चिदम्बरम ने कहा, "बिहार में विकास का मुद्दा हावी रहा। हमें नीतीश कुमार और भाजपा को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई देनी चाहिए। हम एक प्रगतिशील और आशावादी सरकार के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हैं।"
चिदम्बरम की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब बिहार का सत्ताधारी गठबंधन अपनी सत्ता बरकरार रखने में लगभग सफल हो चुका है। मतगणना के ताजा रुझानों में जदयु और भाजपा उम्मीदवार विपक्ष के सपनों को चकनाचूर करते हुए विजय की ओर आगे बढ़ रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications