विकास ने जातिवाद को पछाड़ा : गडकरी
नई दिल्ली। भाजपा-जेडीयू की जीत बिहार में एक बड़ी जीत है ये कहना है भाजपा प्रमुख नितिन गडकरी का। उनका कहना है कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम पार्टी की अपेक्षा से बेहतर रहे हैं। गडकरी ने कहा कि इन परिणामों से साबित हुआ है कि 21वीं सदी में भारत की राजनीति विकास की राजनीति होगी जातिवाद की नहीं।
गडकरी ने कहा कि राजग गठबंधन को मिली इस अभूतपूर्व सफलता से भारतीय राजनीति की दिशा तय होगी। उन्होंने कहा कि राजग को कार्यकर्ताओं की एकजुटता के चलते यह सफलता मिली है।













Click it and Unblock the Notifications