भड़ास की नहीं, विकास की जीत है: अरुण जेटली
बेंगलुरु। भाजपा प्रवक्ता अरुण जेटली का कहना है बिहार चुनाव के रुझानों से पता चलता है कि ये विकास की जीत है और परिवारवाद की हार है।
दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहाकि जब 5 साल पहले एनडीए गठबंधन सत्ता में आया था तो कहा गया कि ये बिहार की जनता की भड़ास है। लालू से ऊब चुकी बिहार की जनता बदलाव चाहती थी इसलिए एनडीए को चुना गया।
मगर अब पांच साल बाद दोबारा जब ये गठबंधन सत्ता में आने की तैयारी कर रहा तो इसकी वजह नीतिश सरकार द्वारा बिहार में किया गया विकास है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में आ रहे रुझानों से पता चलता है जदयु-भाजपा गठबंधन आगे चल रहा है।













Click it and Unblock the Notifications