बिहार चुनाव के रूझान आना शुरू, नीतीश आगे
इस विधानसभा चुनाव में करीब साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के लिए 57,621 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। इस चुनाव में इन प्रत्याशियों में 1,342 निर्दलीय प्रत्याशी हैं तो 1,225 राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय निबंधित पार्टियों के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे। इनमें कांग्रेस ने जहां सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 239 प्रत्याशियों को चुनावी समर में खड़ा किया। जनता दल (युनाइटेड) ने 141 तो उसकी सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 102 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा किए। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 168 ओर उसकी सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने 75 सीटों पर भाग्य आजमा रही है।
गौरतलब है कि छह चरणों में होने वाले इस विधानसभा चुनाव में 52 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। बांका संसदीय क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव कराया गया जहां सात प्रत्याशी चुनावी समर में उतरे। सांसद दिग्विजय सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी।













Click it and Unblock the Notifications