बिहार चुनाव : बुरी तरह हारीं राबड़ी देवी
पटना। नीतीश के विकास के लालू की लालटेन बुरी तरह से बुझ गई है। बिहार विधानसभा के लिए बुधवार को चल रही मतगणना के ताजा परिणामों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी दोनों विधानसभा सीटों (राघोपुर और सोनपुर) से चुनाव हार गई हैं।
पढ़े : बिहार चुनाव परिणाम के लाइव अपडेट्स
राघोपुर सीट से जनता दल (युनाइटेड) के उम्मीदवार सतीश कुमार ने राबड़ी देवी को 11,000 मतों के अंतर से हराया। सोनपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार विनय कुमार सिंह के हाथों राबड़ी देवी को हार का मुंह देखना पड़ा है।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने इन दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था। उनकी हार से राजद को करारा झटका लगा है।













Click it and Unblock the Notifications