बिहार में नहीं चला राहुल गांधी का जादू

Rahul Gandhi
पटना। बिहार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मात्र 5 सीटों पर बढ़त मिल रही है। पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की तमाम रैलियां भी काम नहीं आयीं। इससे यह साफ है कि बिहार में कांग्रेस का झंडा लगभग उखड़ने की कगार पर है। सबसे बड़ी बात यह है कि राहुल गांधी का जादू बिहार में नहीं चला है।

कांग्रेस खेमे में अंदर जाकर देखें तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी को नुकसान टिकटों में हुए घोटाले की वजह से हुई है। कार्यकर्ता प्रदेश अध्‍यक्ष मुकुल वासविक पर आरोप गढ़ रहे हैं। वहीं पार्टी कार्यालय पर न तो पार्टी अध्‍यक्ष मौजूद हैं और न ही पार्टी के कार्यकर्ता। पूरी तरह सन्‍नाटा पसरा हुआ है।

क्लिक करें- बिहार विधानसभा चुनाव के लाइव अपडेट

इससे साफ हो गया है कि केंद्र में सत्‍ता में रहते हुए भी कांग्रेस बिहार में सत्‍ता बनाने में नाकाम रही है। इसका एक कारण केंद्र व महाराष्‍ट्र में हुए कई घोटाले भी हो सकते हैं। चुनाव के दौरान महाराष्‍ट्र में आदर्श सोसाइटी घोटाला, राष्‍ट्रमंडल खेल में हुआ करोड़ों का हेर-फेर और 2जी स्‍पेक्‍ट्रम में अरबों रुपए के घोटाले ने लोगों के निर्णय को अंतिम क्षणों में बदल डाला।

राजनीतिशास्‍त्र के विशेषज्ञों के मुताबिक अगर चुनाव के दौरान ये घोटाले उजागर नहीं हुए होते तो शायद कांग्रेस को इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। वहीं भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने दिल्‍ली में कहा, "लालू जी हाशिये पर चले गए। राहुल गांधी युवको के मसीहा बनकर बिहार आया करते थे, देश उनसे सवाल करेगा, कि आप युवकों की अगुवाई करते हैं, उसका असर बिहार में क्‍यों नहीं दिखा। इतने प्रचार का क्‍या हुआ राहुल गंधी जी व सोनिया गांधी जी। अब एनडीए आगे बढ़ेगा, यूपीए का पतन लाएगा। ये राहुल गांधी और सोनिया गांधी की हार है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+