आईआईटी में सफल छात्रों को लेकर 'ये तेरे' 'ये मेरे' का खेल शुरू
पटना, 31 मई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जीईई) द्वारा आयोजित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) प्रवेश परीक्षा का परिणाम आते ही पटना में 'ये तेरे' और 'ये मेरे' का खेल शुरू हो गया है। सफल छात्रों पर कई संस्थाएं अपना-अपना हक जता रही हैं।
अब तक मिली जानकारियों में पटना के दस ऐसे छात्र हैं जिन पर कोचिंग संस्थाएं अपना-अपना दावा पेश कर रही है। संस्थाओं द्वारा सफल छात्रों की जारी की गई सूची में भी कई छात्रों के नाम कॉमन हैं। 'सुपर-30' के चार सफल छात्रों के नाम 'परमार क्लासेस' द्वारा संचालित 'आई डिजायर' की सूची में है। वहीं 'सुपर-30' के दो छात्रों के नाम 'जी-40' की सफल सूची में भी है। इस संबंध में सफल छात्र आनंद सहाय का कहना है कि हमने कई संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन दिए थे। परंतु पढ़ाई तो 'सुपर-30' में ही की है।
उधर, 4412 वां रैंक लाए एस़ एस. मुर्तजा पर 'आई डिजायर' 'सुपर-30' और 'जी-40' तीनों ने दावा पेश किया है। मुर्तजा ने आईएएनएस को बताया कि हमने कई संस्थानों में दाखिले के लिए टेस्ट परीक्षा दी थी। सभी जगह उस समय सफल रहा था परंतु दाखिला तो 'सुपर-30' में ही लिया और यहीं से तैयारी की।
इस संबंध में जब 'सुपर-30' के संचालक आनंद से बात की गई तो वह खुद कहते हैं कि हमारे संस्थान द्वारा सफल छात्रों की सूची जारी होने के बाद ही ऐसे दावे के दौर क्यों शुरू होते हैं। उधर, 'परमार क्लासेस' के निदेशक अनिल परमार ने कहा कि 'आई डिजायर' में जिन छात्रों ने पढ़ा है उन्हीं की सूची हमने जारी की है। सारे कागजात मेरे पास हैं। अब हम सभी छात्रों को तो हर समय सफाई देने के लिए संस्थान में नहीं रख सकते।
बहरहाल, जो भी हो परंतु हर साल की भांति इस साल भी आईआईटी के रिजल्ट के बाद संस्थानों में तेरे नहीं ये मेरे बच्चे का दौर शुरू हो गया है। अब देखना यह है कि यह दौर कब समाप्त होगा ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications