पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!

Smriti Mandhana and Palash Muchhal Marriage News: शादी टूटने के 5 महीने बाद स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल क्या फिर से एक होने जा रहे हैं? हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक नए वीडियो ने पैचअप की खबरों को हवा दे दी है। इस वीडियो में पलाश की बहन पलक मुच्छल स्मृति के पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। हालांकि दोनों पक्षों ने अभी चुप्पी साधी है, लेकिन परिवारों की इस नजदीकी ने फैंस को फिर से शादी की उम्मीद दे दी है।

पलाश की बहन और मंधाना के पिता नजर आए साथ (Smriti Mandhana and Palash Muchhal Marriage News)

इस वीडियो के सामने आने के बाद स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में सामने आए इस वीडियो में पलक मुच्छल और उनके पति मिथुन स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना के साथ बेहद गर्मजोशी से मिल रहे हैं। वीडियो की सबसे खास बात वह पल है जब पलक मुच्छल स्मृति के पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेती हैं।

Smriti Mandhana 1

आखिर क्यों टूट गई थी शादी

इस मुलाकात को देखकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या स्मृति और पलाश फिर से साथ आ गए हैं? क्या नवंबर 2025 में जो शादी टूट गई थी, वह अब 2026 में संपन्न होगी? बता दें कि स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर 2025 को तय थी। प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके थे, लेकिन एन वक्त पर इसे रद्द कर दिया गया। उस समय शादी टूटने की वजह मंधाना के पिता की तबियत के खराब होने को बताई गई थी। लेकिन बाद में कुछ और बातें सामने आई थी।

मंधाना ने कही थी रिश्ते को खत्म करने की बात

7 दिसंबर 2025 को स्मृति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए साफ किया था कि शादी कैंसिल हो चुकी है। उन्होंने लिखा था कि मैं एक प्राइवेट पर्सन हूं, लेकिन यह स्पष्ट करना जरूरी है कि शादी नहीं हो रही है। अब मेरा पूरा ध्यान देश के लिए खेलने और ट्रॉफी जीतने पर है। हालांकि स्मृति ने शादी टूटने की स्पष्ट वजह नहीं बताई थी, लेकिन उस दौरान कई तरह की अफवाहों ने जोर पकड़ा था।

वीडियो वायरल होने के बाद भी दोनों पक्षों की ओर से दोबारा साथ आने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ फैंस का मानना है कि भले ही स्मृति और पलाश का रिश्ता खत्म हो गया हो, लेकिन परिवारों के बीच अब भी सम्मानजनक संबंध हो सकते हैं। पलक मुच्छल का स्मृति के पिता का आशीर्वाद लेना इसी संस्कार और शिष्टाचार का हिस्सा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+