Hate Crimes Against Sikhs: सिखों के खिलाफ 3700% बढ़ा हेट क्राइम, US में किस बात का शिकार हो रहे सरदार?
Hate Crimes Against Sikhs: अगर दुनिया में अगर सबसे ईमानदार और मेहनतकश समुदायों की लिस्ट बनाई जाए तो सिख समुदाय टॉप-3 में से एक होंगे। उनकी जीवन कठोर मेहनत, ईमानदारी और गलत तरीके से कमाए गए पैसों के खिलाफ रहता है। लेकिन इस समुदाय को अब एक बड़ा संकट सता रहा है। दरअसल अमेरिका में सिख समुदाय के खिलाफ हेट क्राइम में पिछले एक दशक में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। यह ट्रेंड चिंता बढ़ाने वाला है, खासकर इसलिए क्योंकि कुल मिलाकर हेट क्राइम के मामलों में हाल के समय में गिरावट आई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यह तेज उछाल किस ओर इशारा कर रहा है और किन-किन समुदायों को इसी तरह टारगेट किया जा रहा है।
FBI के डेटा में चौंकाने वाला खुलासा
Federal Bureau of Investigation (FBI) के शुरुआती आंकड़ों, जिनका हवाला Axios ने दिया है, के मुताबिक सिखों के खिलाफ हेट क्राइम 2015 में सिर्फ 6 मामलों से बढ़कर 2025 में 228 हो गए। यह करीब 3,700% की जबरदस्त बढ़ोतरी है, जो अपने आप में बेहद चौंकाने वाली है।

नंबर में कितना बढ़ा क्राइम
2025 में अगर 228 हेट क्राइम के मामले सिखों के खिलाफ हुए हैं जिनकी संख्या 2015 में सिर्फ 6 थी। अगर हिसाब लगाएं तो हर 10,000 में से 4 या 5 सिख हेट क्राइम के शिकार हो रहे हैं। ये संख्या साल 2015 में एक लाख में सिर्फ एक की थी। अगर यही हाल रहा तो अमेरिका में सिखों के खिलाफ हेट क्राइम और बढ़ सकता है।
क्यों निशाने पर हैं सिख?
सिखों की पहचान उनके के खिलाफ नफरत के प्रमुख कारणों में से एक है। सिखों की बढ़ी दाढ़ी की वजह से उन्हें कुछ लोग मुस्लिमों से जोड़कर देखने लगते हैं या फिर उन्हें मुस्लिम समुदाय का हिस्सा बताने की अफवाह फैला देते हैं। अज्ञानता के कारण लोग भी इस बहकावे में आ जाते हैं। अमेरिका में 9/11 हमले के बाद से ही मुस्लिमों से डर वाला माहौल बना हुआ है। इसके अलावा नस्लवाद भी एक बड़ा मुद्दा है। दूसरे भारतीयों के साथ भी वहां भेदभाव होता है इसलिए सिख भी इसमें फंस जाते हैं। राजनीतिक बयानबाजी भी उनके खिलाफ होती रहती है, जो उन्हें इसका विक्टिम बना देती है। लेकिन अमेरिका में जो समुदाय शांति से रहते हैं उनमें से सिख भी एक हैं।
कुल हेट क्राइम बढ़े, फिर भी 2025 में आई गिरावट
यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई जब पिछले 10 सालों में कुल हेट क्राइम के मामलों में भी 88% का इजाफा हुआ है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि 2025 में कुल हेट क्राइम की घटनाएं पिछले साल के मुकाबले 11% कम हो गईं। इसका मतलब यह हो सकता है कि कुल संख्या भले कम हो रही हो, लेकिन टारगेट करने का पैटर्न बदल रहा है।

क्सपर्ट ने बताया क्यों बढ़ रहे हैं टारगेटेड हमले
हेट क्राइम एक्सपर्ट ब्रायन लेविन का कहना है कि जब किसी खास समुदाय के खिलाफ डर या रूढ़िवादिता (stereotype) बढ़ती है, तो उसी समुदाय पर हमलों में तेजी आती है। उनके मुताबिक, जिस भी ग्रुप को डर या गलत धारणा के आधार पर टारगेट किया जाता है, वहां ऐसे मामलों में उछाल दिखता है। शायद सिख समुदाय इसी बात का शिकार हो रहा है।
सिख समुदाय तीसरा सबसे ज्यादा निशाने पर
Sikh Coalition की 2025 रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में सिख समुदाय अमेरिका में तीसरा सबसे ज्यादा टारगेट किया जाने वाला धार्मिक समूह था। इस लिस्ट में सिख, यहूदियों और मुसलमानों के बाद आते हैं। यह बढ़ोतरी तब भी देखी गई जब हाल के सालों में सिख विरोधी हेट क्राइम को अलग से ट्रैक करना शुरू किया गया।
ट्रांसजेंडर समुदाय पर सबसे ज्यादा हमले
पिछले एक दशक में अलग-अलग समुदायों के खिलाफ हेट क्राइम में भी बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है।ट्रांसजेंडर लोगों के खिलाफ अपराधों में 395% की बढ़ोतरी हुई, जो सभी कैटेगरी में सबसे ज्यादा है। सिखों के अलावा लैटिनो समुदाय के खिलाफ हमलों में 239% की बढ़ोतरी हुई है। अकेले 2025 में ही इन मामलों में 18% का और इजाफा हुआ, जिससे यह संख्या बढ़कर 1,014 तक पहुंच गई, जो अब एक रिकॉर्ड है।
एशियाई और यहूदी समुदाय भी निशाने पर
एशियाई समुदाय के खिलाफ हेट क्राइम में 195% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, यहूदी समुदाय के खिलाफ मामलों में पिछले 10 साल में 123% की बढ़ोतरी हुई, हालांकि 2025 में इन मामलों में 29% की गिरावट दर्ज की गई।
अश्वेत, श्वेत और LGBTQ समुदाय के खिलाफ बढ़े मामले
अश्वेत (ब्लैक) लोगों के खिलाफ अपराधों में 66% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि श्वेत (व्हाइट) लोगों के खिलाफ 51% का इजाफा देखने को मिला। इसके साथ ही, समलैंगिक पुरुषों के खिलाफ अपराध 27% तक बढ़ गए, जो इस लिस्ट में सबसे कम है, लेकिन फिर भी चिंता का विषय है।
बदलते ट्रेंड का क्या मतलब है?
ये सभी आंकड़े एक जटिल ट्रेंड की ओर इशारा करते हैं। भले ही कुल हेट क्राइम के मामले कम हो रहे हों, लेकिन खास समुदायों को टारगेट करके हमले तेज हो रहे हैं। पिछले 10 सालों में इतनी बड़ी वृद्धि यह दिखाती है कि अमेरिका में सुरक्षा को लेकर गैप और पूर्वाग्रह से प्रेरित हिंसा अभी भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications